फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weight Loss: क्या पानी पीना भी वेट लॉस में मददगार है? आप कैसे पा सकते हैं लाभ, यहां जानिए सबकुछ

Tue, 24 Jun 2025 04:49 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 24 Jun 2025 04:49 PM IST
सार

कई अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि पानी पीते रहने की आदत भी वेट लॉस में मददगार हो सकती है। जब बात वजन घटाने की आती है, तो हम खान-पान, एक्सरसाइज और कैलोरी काउंटिंग की बातें करते हैं।

विज्ञापन
Can Drinking Water Help Weight Loss Know What Studies Says Kya Pani Peene Se Weight Loss Hota Hai
पानी पीने से वेट लॉस होता है? - फोटो : Adobe Stock

Weight Loss: वजन बढ़ना आज के समय की सबसे चिंताजनक समस्या बनी हुई है, ये कई प्रकार की बीमारियों का प्रमुख कारण है। हृदय रोगों से लेकर डायबिटीज, मेटाबॉलिज्म की समस्याओं से लेकर मेंटल हेल्थ की दिक्कतों तक, सभी पर बढ़ते वजन का असर होता है। यही कारण है कि कम उम्र से ही वेट लॉस के लिए उपाय करते रहना जरूरी हो जाता है। क्या आप भी अपना वजन कम करने के लिए प्रयास कर रहे हैं?



कई अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि पानी पीते रहने की आदत भी वेट लॉस में मददगार हो सकती है। जब बात वजन घटाने की आती है, तो हम खान-पान, एक्सरसाइज और कैलोरी काउंटिंग की बातें करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि साधारण पानी भी आपके वेट लॉस का सबसे सीधा और सस्ता उपाय हो सकता है?

चलिए जानते हैं पानी पीने से किस प्रकार से वजन घटाने में मदद मिल सकती है?

Can Drinking Water Help Weight Loss Know What Studies Says Kya Pani Peene Se Weight Loss Hota Hai
मोटापा कैसे कम करें - फोटो : Freepik.com

अध्ययनों से क्या पता चला?

ओवेसिटी जर्नल में इस संबंध में एक अध्ययन प्रकाशित किया गया। इसमें शोधकर्ताओं ने पाया गया कि जो लोग खाने से करीब 30 मिनट पहले 2 गिलास पानी पीते हैं, उनका वजन 12 हफ्तों में औसतन 2 किलो तक कम हो सकता है।

विशेषज्ञों ने बताया कि पानी पेट को थोड़ी देर के लिए भर देता है, जिससे भूख कम लगती है। भूख कम लगती है तो आप अतिरिक्त खाने से बच जाते हैं जिससे वेट लॉस में मदद मिल सकती है। 

Can Drinking Water Help Weight Loss Know What Studies Says Kya Pani Peene Se Weight Loss Hota Hai
वजन कम करने के उपाय - फोटो : Freepik.com

मेटाबॉलिज्म और वेट लॉस

इसके अलावा जर्मनी में किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि ठंडा पानी पीने से मेटाबॉलिज्म 24-30% तक बढ़ता है। इसका मतलब है कि शरीर पानी को शरीर के तापमान तक लाने में कैलोरी बर्न करने लगती है, जिससे वेट लॉस हो सकता है। 

इसका दूसरा पहलू ये भी है कि पानी पीते रहने से लिवर और किडनी को बेहतर तरीके से काम करने में मदद मिलती है, जिससे शरीर से टॉक्सिन्स यानी विषाक्त तत्व बाहर निकलते हैं। इससे आपकी सेहत सुधरती है और कैलोरी बर्न करने की शरीर की प्रक्रिया सुधरती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Can Drinking Water Help Weight Loss Know What Studies Says Kya Pani Peene Se Weight Loss Hota Hai
वेट लॉस के उपाय - फोटो : Freepik.com

क्या कहती हैं विशेषज्ञ?

आहार विशेषज्ञ पारुल गर्ग कहती हैं, वेट लॉस करना है तो खूब पानी पीने की आदत बनाएं। सुबह खाली पेट 1-2 गिलास गुनगुना पानी मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है वहीं खाने से पहले पानी भूख को कंट्रोल करता है। इन उपायों की मदद से आप शरीर को अधिक से अधिक कैलोरी बर्न करने में मदद कर सकते हैं। 

पानी कोई जादुई दवा नहीं है, लेकिन यह वजन घटाने की प्रक्रिया में एक नेचुरल बूस्टर की तरह काम करती है। तो अगली बार जब आप वजन कम करने की प्लानिंग करें, तो सबसे पहले एक गिलास पानी से शुरुआत करें! ध्यान रहे, सिर्फ पानी पीकर वजन नहीं घटेगा। यह एक सहायक तत्व है। अगर सही डाइट, नियमित व्यायाम और नींद के साथ पानी लिया जाए, तो इसके फायदे बहुत ज्यादा हो सकते हैं।

विज्ञापन
Can Drinking Water Help Weight Loss Know What Studies Says Kya Pani Peene Se Weight Loss Hota Hai
मोटापा की समस्या - फोटो : Freepik.com

अच्छी नींद लेना भी जरूरी

वजन बढ़ने के लिए लाइफस्टाइल और आहार से संबंधित गड़बड़ियों को प्रमुख कारण माना जाता रहा है। इसके अलावा जिन लोगों की नींद पूरी नहीं होती है उनमें भी मोटापा और अधिक वजन का खतरा हो सकता है।  

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, नींद पूरी न होने और वजन बढ़ने के बीच एक गहरा और वैज्ञानिक रूप से सिद्ध संबंध है। कई शोधों ने यह साबित किया है कि नींद की कमी से हमारे शरीर के हार्मोनल संतुलन, मेटाबॉलिज्म, भूख पर नियंत्रण और ऊर्जा खर्च पर प्रभाव पड़ता है, जिससे वजन बढ़ने का जोखिम काफी बढ़ जाता है। यहां पढ़िए पूरी खबर




--------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed