फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Risk: बच्चों का बढ़ता वजन दे रहा गंभीर बीमारियों को न्योता, जानिए मोटापे की वजह और बचाव के आसान तरीके

Thu, 24 Jul 2025 07:20 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 24 Jul 2025 07:20 PM IST
सार

बचपन में मोटापा बढ़ने के लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। बच्चों में शारीरिक गतिविधि की कमी जैसे बाहर कम खेलना, दौड़-भाग में कमी, आउटडोर गेम्स में न हिस्सा लेना इसका प्रमुख कारण है।

विज्ञापन
child obesity risk factors and prevention know baccho ka motapa kam karne ke upay
बच्चों में अधिक वजन की समस्या - फोटो : Adobe Stock

मोटापा वैश्विक स्तर पर बढ़ती एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, सभी उम्र के लोगों में इसका खतरा देखा जा रहा है। मोटापा के कारण टाइप-2 डायबिटीज से लेकर हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अपने वजन को कंट्रोल में रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की सलाह देते हैं। 



बच्चों में बढ़ते मोटापा की समस्या को सेहत के नजरिए से काफी गंभीर माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी माता-पिता को सलाह देते हैं कि वह सुनिश्चित करें कि बच्चे का वजन बढ़ने न पाए। कम उम्र में मोटापा सिर्फ शारीरिक नहीं, मानसिक और सामाजिक समस्याएं भी पैदा कर सकता है।

अगर इसे समय रहते रोक लिया जाए तो भविष्य की कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके लिए जरूरी है  जागरूकता, सही लाइफस्टाइल और दिनचर्या में छोटे-छोटे  बदलाव। आइए इस बारे में आगे विस्तार से समझते हैं।

child obesity risk factors and prevention know baccho ka motapa kam karne ke upay
बच्चों का बढ़ता वजन - फोटो : Adobe Stock

कम उम्र में वजन बढ़ने का कारण

बचपन में मोटापा बढ़ने के लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। बच्चों में शारीरिक गतिविधि की कमी जैसे बाहर कम खेलना, दौड़-भाग में कमी इसका प्रमुख कारण है। ज्यादा बैठे रहने की आदत जैसे ऑनलाइन क्लास, फास्ट फूड और प्रोसेस्ड चीजों के अधिक सेवन की आदत को स्वास्थ्य विशेषज्ञ मोटापे का प्रमुख कारण मानते हैं।

child obesity risk factors and prevention know baccho ka motapa kam karne ke upay
बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं - फोटो : Freepik.com

मानसिक रोगों का भी बढ़ जाता है खतरा?

कम उम्र में वजन बढ़ने की स्थिति भविष्य में अवसाद, चिंता और तनाव जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को भी बढ़ाने वाली हो सकती है। बच्चों के समग्र स्वास्थ्य को ठीक रखने और इस प्रकार की जटिलताओं के जोखिम को कम करने के लिए शारीरिक की वजन कंट्रोल में रखने के लिए प्रयास बहुत आवश्यक हैं। कम उम्र से ही कुछ उपाय करके बच्चे के वजन को कंट्रोल रखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
child obesity risk factors and prevention know baccho ka motapa kam karne ke upay
बच्चों को वेट रखें कंट्रोल - फोटो : Freepik.com

वजन बढ़ने से कैसे रोका जाए?

कुछ बातों का ध्यान रखकर न सिर्फ वजन को कंट्रोल रखा जा सकता है साथ ही उन्हें भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाए रखने में भी मदद मिल सकती है।

स्वस्थ भोजन और नियमित शारीरिक गतिविधि सबसे आवश्यक है। सुबह का नाश्ता दैनिक आहार का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें मौसमी फल-जूस, दूध और डेयरी उत्पादों को शामिल करें। सुनिश्चित करें कि आप पर्याप्त नींद ले रहे हैं। जिन लोगों की नींद पूरी नहीं होती है उनमें मोटापे का जोखिम अधिक होता है। इसके साथ अपना स्क्रीन टाइम भी कम कर लें।


इन बातों पर भी दें ध्यान

वजन को कंट्रोल रखने के लिए कम उम्र से ही कुछ आदतों को दिनचर्या में जरूर शामिल करें।

  • हर दिन कम से कम 30–45 मिनट तेज चलना, दौड़ना, योग या डांस जैसी गतिविधि जरूर करें।
  • घर का बना, कम तेल वाला और संतुलित भोजन करें। फलों, सब्जियों, दालों की मात्रा बढ़ाएं।
  • कोल्ड ड्रिंक, केक, बिस्किट और पैकेज्ड स्नैक्स का सेवन कम से कम करें।
  • मोबाइल या लैपटॉप पर समय सीमित करें।
  • 7–8 घंटे की नींद शरीर को रिलैक्स करती है और वजन कंट्रोल रखने में भी सहायक है। 



-------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed