जब भी बात शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों की आती है तो प्रोटीन की सबसे ज्यादा चर्चा होती है। बॉडी बिल्डिंग हो या वजन घटाना, हर कोई हाई प्रोटीन डाइट की तरफ तेजी से आकर्षित हो रहा है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ज्यादा प्रोटीन हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं हो सकता?
Health Tips: शरीर के लिए प्रोटीन जरूरी पर सीमित मात्रा में, हाई प्रोटीन डाइट से हो सकते हैं गंभीर नुकसान
- प्रोटीन, मांसपेशियों के निर्माण से लेकर हड्डियों और दांतों को मजबूत करने के लिए जरूरी है, लेकिन कुछ बीमारियों में अधिक प्रोटीन वाले आहार का सेवन नहीं करना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोटीन का अधिक सेवन हो सकता है नुकसानदायक
आहार विशेषज्ञ कहते हैं, प्रोटीन शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन कई स्वास्थ्य समस्याओं में अधिक प्रोटीन का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। प्रोटीन मांसपेशियां बनाने से लेकर हड्डियों और दांतों को मजबूत करने के लिए जरूरी है, लेकिन कुछ बीमारियों में अधिक प्रोटीन वाले आहार का सेवन नहीं करना चाहिए।
यूरिक एसिड की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए उच्च प्रोटीन आहार यूरिक एसिड के स्तर को और बढ़ा सकता है, जिससे समस्या बढ़ सकती है। इसलिए आप चोकर युक्त आटा, भुट्टा, बेकरी के खाद्य पदार्थ के सेवन से बचें। इसके अलावा उड़द, मांस, मछली, सेम, सहजन, पालक, मटर, मशरूम चुकंदर, कद्दू के बीज का सेवन न करें। आप चिकित्सक की सलाह के अनुसार कम प्रोटीन वाले आहार को अपना सकते हैं।
किडनी की बढ़ सकती है दिक्कत
हाई प्रोटीन डाइट से किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे किडनी संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, खासकर उन लोगों में, जिन्हें पहले से किडनी की समस्याएं हैं। जिन लोगों को क्रॉनिक किडनी डिजीज की समस्या हो उन्हें आहार में कोई भी बदलाव डॉक्टर के सलाह पर ही करना चाहिए। आप चिकित्सक से पूछकर पौधे आधारित प्रोटीन, जैसे- फलियां, मेवे और बीज, साबुत अनाज तथा सोया का सेवन कर सकते हैं।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पी. बी. मिश्रा कहते हैं, अधिक प्रोटीन खाने से वजन बढ़ता है, साथ ही पाचन संबंधी समस्याएं गुर्दे पर दबाव और निर्जलीकरण भी हो सकता है। इसलिए अपना आहार परिवर्तन करने से पहले चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हाई प्रोटीन डाइट चमत्कारी लग सकती है, लेकिन यह हर शरीर और हर स्थिति के लिए सही नहीं होती।
अगर आप वजन घटाने या मसल्स बनाने के लिए हाई प्रोटीन डाइट लेना चाहते हैं, तो किसी डाइटीशियन या डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सबसे बेहतर है बैलेंस्ड डाइट, जिसमें प्रोटीन, कार्ब्स, फैट, फाइबर और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स सभी उचित मात्रा में हों।
अधिक प्रोटीन के ये नुकसान भी जान लीजिए
हाई प्रोटीन डाइट के कई प्रकार से नुकसान हो सकते हैं जिसके बारे में जानना और बचाव के उपाय करते रहना आवश्यक हो जाता है।
- हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार, हाई प्रोटीन, खासकर पशु आधारित स्रोतों से प्राप्त प्रोटीन शरीर में यूरिया और नाइट्रोजन वेस्ट को बढ़ाता है, जिससे किडनी को ज्यादा काम करना पड़ता है। जिन्हें पहले से ही किडनी की बीमारी है उनके लिए ये बहुत नुकसानदायक हो सकता है।
- हाई प्रोटीन की पचाना भी कठिन होता है, ऐसे में कुछ लोगों को पाचन संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं। लो फाइबर और हाई प्रोटीन वाला आहार पाचन को प्रभावित कर सकता है।
- कुछ अध्ययनों के मुताबिक, बहुत अधिक प्रोटीन (विशेषकर पशु आधारित का अत्यधिक सेवन दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ा सकता है।
-------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।