Daily Habits That Harm Kidneys: किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्त्वपूर्ण अंगों में से एक है। इसका काम शरीर में खून की सफाई करना है और शरीर को अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालना है। हमारे देश में बहुत से लोग किडनी की समस्याओं से परेशान हैं, कुछ लोगों को किडनी स्टोन है तो कुछ के दोनों किडनी ही डैमेज हो चुके हैं। इसके पीछे का एक बड़ा कारण है खराब जीवनशैली और खानपान।
Health Tips: खानपान के अलावा दिनचर्या की ये गलतियां बढ़ा देती हैं किडनी डैमेज का खतरा, बरतें ये सावधानियां
किडनी का डैमेज होना एक बेहद गंभीर और जानलेवा स्थिति है। इसके पीछे का एक बड़ा कारण है खराब खानपान, लेकिन इसके अलावा दिनचर्या की भी कुछ गलतियां होती हैं जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। आइए इस लेख में उन्हीं गलतियों के बारे में जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेशाब रोकना है बड़ा खतरा
किडनी को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाली आदतों में पेशाब को देर तक रोके रखना शामिल है। ऐसा करने से मूत्राशय और किडनी दोनों पर अनावश्यक दबाव बढ़ता है। इस दबाव के कारण आपको मूत्र मार्ग में संक्रमण और किडनी स्टोन बनने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए जब भी आपको पेशाब महसूस हो, उसे रोकें नहीं और इस आदत को तुरंत छोड़ दें।
ये भी पढ़ें- Health Tips: पेट में गैस से परेशान हैं? डॉक्टर ने बताया- नाभी के पास लगा लें ये एक चीज, तुरंत मिलेगी राहत
सुबह की चाय या पानी?
सुबह की शुरुआत चाय या कॉफी से करना आपके किडनी के लिए जोखिम भरा हो सकता है। रातभर शरीर में पानी की कमी रहती है। सुबह कैफीन लेने से किडनी पर और जोर पड़ता है। इसके बजाय सुबह उठते ही एक गिलास पानी पीना शुरू करें। यह पानी किडनी को फिल्टर करने में मदद करता है और रात भर जमा हुए टॉक्सिन्स को आसानी से बाहर निकाल देता है।
ये भी पढ़ें- Health Tips: भोजन के कितनी देर बाद तक नहीं पीना चाहिए चाय, जानें इसके पीछे का विज्ञान
दर्द निवारक दवाओं से बचें
बिना डॉक्टर की सलाह के दर्द निवारक दवाएं लेना किडनी के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। इन दवाओं का लंबे समय तक अनियमित सेवन किडनी को स्थायी रूप से क्षति पहुंचा सकता है। इसलिए किसी भी तरह के दर्द के लिए अपनी मर्जी से दवाएं न लें, और हमेशा डॉक्टर से सलाह लेकर ही सीमित मात्रा में इनका उपयोग करें।
अगर आप भी उपर बताए गए गलतियां करते हैं तो उसे जल्द सुधार लें। साथ ही किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए आपको कुछ और आदतें बदलनी होंगी। नमक और चीनी का सेवन कम करें, और धूम्रपान व शराब से पूरी तरह बचें। रोजाना नियमित व्यायाम करें। अगर आपको पहले से डायबिटीज या हाई बीपी है, तो दवाएं समय पर लें और पर्याप्त पानी पीएं।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।