सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Health Tips: कब्ज की वजह से कई दिनों तक नहीं साफ होता है पेट, इन आसान उपायों से जड़ से ठीक हो सकती है बीमारी

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 06 Oct 2025 07:53 PM IST
सार

Treatment of Chronic Constipation: कब्ज एक ऐसी समस्या है जिससे बहुत से लोग परेशान रहते हैं। ऐसा होने के पीछे कई कारण हैं, जिसे सुधारा जा सकता है। खैर, आइए आज के लेख में इस समस्या से बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Constipation for two three days these simple steps can help eliminate the problem in hindi
कब्ज की समस्या - फोटो : Freepik.com

Home Remedies For Constipation: कब्ज एक ऐसी आम समस्या है जिससे लगभग हर दूसरा व्यक्ति कभी न कभी परेशान होता है। यह सिर्फ एक शारीरिक परेशानी नहीं है, बल्कि यह हमारे मानसिक स्वास्थ्य और दैनिक जीवन पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती है। जब पेट ठीक से साफ नहीं होता, तो व्यक्ति पूरे दिन भारीपन, बेचैनी और चिड़चिड़ापन महसूस करता है। कब्ज का मुख्य कारण खराब जीवनशैली, फाइबर रहित भोजन, कम पानी पीना और शारीरिक गतिविधि की कमी है।



यह समस्या अगर लंबे समय तक बनी रहे तो यह बवासीर (पाइल्स) और फिशर जैसी गंभीर बीमारियों का रूप ले सकती है। वैसे तो बाजार में इसके लिए कई दवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन शुरुआती चरण में कुछ आसान घरेलू उपाय बहुत प्रभावी हो सकते हैं। इन उपायों को अपनाकर आप बिना किसी साइड-इफेक्ट के प्राकृतिक रूप से अपने पाचन तंत्र को दुरुस्त कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि अगल आपका पेट कई दिनों से नहीं साफ हुआ है तो इन उपयों की मदद से आपका पेट साफ हो सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Trending Videos
Constipation for two three days these simple steps can help eliminate the problem in hindi
कब्ज की समस्या - फोटो : Freepik.com

पर्याप्त पानी और फाइबर युक्त आहार
कब्ज से राहत पाने का सबसे पहला और महत्वपूर्ण कदम है पर्याप्त पानी पीना। जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो मल सख्त हो जाता है, जिससे उसे बाहर निकालना मुश्किल होता है। इसलिए, दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। इसके साथ ही, अपने आहार में फाइबर की मात्रा बढ़ाएं। फल (जैसे सेब, केला), सब्जियां, दालें और साबुत अनाज पाचन तंत्र को सुचारु बनाते हैं।


ये भी पढ़ें- Nobel Prize 2025: इम्यून सिस्टम को बेहतर तरीके से समझने की खोज, इन तीन वैज्ञानिकों को चिकित्सा का नोबेल
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Constipation for two three days these simple steps can help eliminate the problem in hindi
इसबगोल - फोटो : Adobe Stock

त्रिफला और इसबगोल का सेवन
आयुर्वेद में त्रिफला को कब्ज के लिए एक प्रभावी उपाय माना गया है। यह तीन फलों (आंवला, हरड़, बहेड़ा) का मिश्रण है, जो पेट को साफ करने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। रात को सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। इसके अलावा इसबगोल भी एक प्राकृतिक रेचक है। इसे रात को सोने से पहले पानी या दूध के साथ लेने से सुबह पेट आसानी से साफ होता है।


ये भी पढ़ें- Health Tips: जरूरत पड़ने पर अचानक ब्लैंक हो जाता है दिमाग, अटेंशन स्पैम खराब होने के पीछे ये हैं बड़े कारण
Constipation for two three days these simple steps can help eliminate the problem in hindi
अंजीर - फोटो : Freepik.com

किशमिश और अंजीर
किशमिश और अंजीर दोनों में ही फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से कब्ज में आराम मिलता है। इसी तरह 2-3 सूखे अंजीर को रात में भिगोकर सुबह खाने से भी फायदा होता है। ये दोनों ही चीजें मल को नरम बनाती हैं और उसे आसानी से बाहर निकालने में मदद करती हैं।


ये भी पढ़ें- Digestive Health: पेट की गैस और अपच से मिलेगा छुटकारा, हार्वर्ड के डॉक्टर ने बताए 6 सबसे फायदेमंद चीजें
 
विज्ञापन
Constipation for two three days these simple steps can help eliminate the problem in hindi
दौड़ना - फोटो : Adobe Stock
नियमित व्यायाम और योग
शारीरिक निष्क्रियता भी कब्ज का एक बड़ा कारण है। नियमित व्यायाम जैसे पैदल चलना, जॉगिंग या साइकिल चलाना पाचन तंत्र को उत्तेजित करता है। कुछ खास योगासन जैसे पवनमुक्तासन और मंडूकासन भी पेट के अंगों पर दबाव डालकर पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं। ये उपाय न सिर्फ कब्ज से छुटकारा दिलाते हैं, बल्कि आपको एक स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली जीने में भी मदद करते हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed