फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus का किस उम्र के लोगों पर कितना असर, आंकड़े कहते हैं बच्चों के लिए न हों परेशान

Thu, 05 Mar 2020 03:35 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 05 Mar 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Death Toll and Trends worldwide how to prevent corona virus precautions
Coronavirus Effect - फोटो : Amar ujala

देश में अबतक कोरोनावायरस के 30 मामले सामने आ चुके हैं। राहत की बात ये है कि देश में कोरोनावायरस से एक भी मौत नहीं हुई है। दुनियाभर में इस वायरस के कारण एक तरह से दहशत का जो माहौल बना है, उस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य सरकारों ने भी अपनी तरह से एहतियातन तैयारियों में लगे हुए हैं। लोगों से साफ-सफाई और अन्य सावधानियां बरतने की अपील की जा रही है। नोएडा के एक स्कूल में छात्र में इसका संदेह होने के बाद से लोग अपने बच्चों को लेकर बहुत घबराए हुए हैं। अबतक कोरोनावायरस से संक्रमण के जो आंकड़े सामने आए हैं, उसके अनुसार बच्चों के लिए बहुत घबराने की जरूरत नहीं है। 

Coronavirus Death Toll and Trends worldwide how to prevent corona virus precautions
कोरोनावायरस - फोटो : एएनआई

आंकड़ों पर नजर डालें तो, दुनियाभर में अबतक 3100 से ज्यादा लोगों की मौत इस वायरस के कारण हो चुकी है, जबकि 91 हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। वहीं उम्र के लिहाज से देखा जाए तो सबसे ज्यादा मौतें 80 साल से अधिक उम्र के लोगों की हुई है, जबकि 10 से 19 साल के बच्चों में मौत की दर 0.2 फीसदी ही है। नौ साल से कम उम्र के एक भी बच्चे की मौत इससे नहीं हुई है। ये आंकड़ें तो यही बता रहे हैं कि इससे संक्रमित जिन मरीजों की उम्र ज्यादा है, सबसे ज्यादा उनकी ही मौत हो रही है। 


Coronavirus Death Toll and Trends worldwide how to prevent corona virus precautions
coronavirus effect - फोटो : PTI

कोरोनावायरस से अबतक हुई मौत के आंकड़े: 

उम्र

मृत्यु दर

80 साल से ज्यादा 14.8%
70-79 साल 8.0%
60-69 साल 3.6%
50-59 साल 1.3%
40-49 साल 0.4%
30-39 साल 0.2%
20-29 साल 0.2%
10-19 साल 0.2%
0-9 साल एक भी नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Death Toll and Trends worldwide how to prevent corona virus precautions

इन आंकड़ों में स्पष्ट है कि युवाओं पर भी इसका असर कम है। 20 से 29 साल और 30 से 39 साल के युवाओं में मौत की दर महज 0.2 फीसदी है। वहीं 70-79 साल के करीब 8 फीसदी बुजुर्गों की मौत कोरोनावायरस की वजह से हुई है और सबसे ज्यादा 14.8 फीसदी मौतें 80 साल से अधिक के बुजुर्गों की हुई है। 

विज्ञापन
Coronavirus Death Toll and Trends worldwide how to prevent corona virus precautions
भारत में कोरोनावायरस की दस्तक के बाद अपने बचाव के लिए मास्क पहने लोग(File Photo) - फोटो : PTI

मौत की दर बहुत ही कम
कोरोनावायरस के लिए अबतक कोई इलाज नहीं है। जापान की एक बड़ी फॉर्मा कंपनी इसके लिए ड्रग तैयार करने में लगी है। लेकिन सावधानी और बचाव ही फिलहाल इसका एकमात्र उपाय है। चूंकि यह वायरस बहुत ही तेजी से फैलता है, इसलिए लोग डरे हुए हैं। हालांकि, कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों में मौत का आंकड़ा देखें तो औसतन 100 संक्रमित मरीजों में से महज दो लोगों की मौत हुई है। खासकर भारत में ज्यादातर संक्रमित मरीजों की रिकवरी हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed