फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञ से जानें: क्या कोरोना के सुपर स्प्रेडर भी बन सकते हैं 20 से 40 साल के लोग?

Sun, 04 Apr 2021 11:00 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 04 Apr 2021 11:00 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India covid 19 super spreader coronavirus question answer in hindi
कोरोना वायरस - फोटो : iStock

देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार सतर्क हो गई है। राज्यों को कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए जांच का दायरा बढ़ाने और कंटेनमेंट जोन और माइक्रो कंटेनमेंट जोन स्थापित करने के लिए कहा गया है। साथ ही सरकार ने  प्रभावी उपाय करने के साथ ही मानक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को भी कहा है। हालांकि इस बीच टीकाकरण अभियान में भी तेजी आई है। देशभर में अब तक सात करोड़ 30 लाख से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना और वैक्सीन से जुड़े कुछ सवालों के जवाब...

Coronavirus in India covid 19 super spreader coronavirus question answer in hindi
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

आपने जब टीका लगवाया तब आपका अनुभव कैसा रहा? 

  • नागपुर स्थित ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डॉ. अनूप मरार कहते हैं, 'शुरुआत से ही हमलोग सरकार से साथ जुड़कर एक पूरा कोविड अस्पताल चला रहे थे। जब पहली लिस्ट में हमारा नाम आया, तब हमने टीकाकरण करवाया। ये टीकाकरण ही कोरोना से बचने का एकमात्र विकल्प है। आज सभी हेल्थकेयर वर्कर्स को टीका लग चुका है। सभी ने सोच समझ कर ही लगवाया है। टीका लगवाने के बाद मुझे कोई बदन दर्द नहीं हुआ। वैक्सीन को लेकर किसी के मन में कोई शक या सवाल नहीं होना चाहिए।' 
Coronavirus in India covid 19 super spreader coronavirus question answer in hindi
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

20 से 40 वर्ष की आयु वाले लोगों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले देखे गए हैं, ये सुपर स्प्रेडर भी बन सकते हैं? 

  • डॉ. अनूप मरार कहते हैं, 'इस समय थोड़ा आत्म अनुशासित रहने की जरूरत है। इस उम्र के लोगों को लगता है कि इन्हें कुछ नहीं होगा, क्योंकि इनकी इम्यूनिटी अच्छी है, लेकिन ये गलत है। एक रिसर्च कहती है कि अगर एक आदमी भी पॉजिटिव हुआ, चाहे वो असिम्प्टोमैटिक ही हो, वो लगभग 400 लोगों तक यह वायरस फैलाएगा। इसलिए अगर घूमना भी है तो मास्क पहनें, हाथों पर सैनिटाइजर लगाते रहें और सोशल डिस्टेंसिंग (सुरक्षित शारीरिक दूरी) का पालन करें। केवल इसी से हम कोरोना को मात दे सकते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in India covid 19 super spreader coronavirus question answer in hindi
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

45 वर्ष से ऊपर के लोगों का टीकाकरण शुरू हो चुका है, आप उनसे क्या कहना चाहेंगे? 

  • डॉ. अनूप मरार कहते हैं, 'ये केंद्र सरकार का सबसे अनूठा कदम है जो पूरे विश्व में सराहा जा रहा है। 45 वर्ष से ऊपर के जो लोग हैं, इन्हें हम सुपर स्प्रेडर के रूप में रखते हैं। हमें इन्हें वैक्सीनेट करना बहुत जरूरी है, क्योंकि ये हर्ड इम्यूनिटी में मदद करेगा। इन्हें अपने और अपने देश के लिए टीकाकरण करवाना बहुत जरूरी है।' 
विज्ञापन
Coronavirus in India covid 19 super spreader coronavirus question answer in hindi
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

कोरोना की दूसरी लहर आ चुकी है, ऐसे में लोग कैसे अपना बचाव कर सकते हैं? 

  • डॉ. अनूप मरार कहते हैं, 'लोगों को यह समझ आना चाहिए कि यह बीमारी बिल्कुल प्रीवेंटेबल (रोकने योग्य) है, इसमें उन्हें कुछ नहीं करना है। जो सरकार बोल रही है, केवल उतना ही करना है। जरूरत के वक्त ही बाहर निकलें, मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग (सुरक्षित शारीरिक दूरी) का पालन करें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें। इसके साथ बिना अपने हाथों को साबुन से धोए चेहरे पर न लगाएं। इतना करने से ही ये बीमारी दूर हो सकती है। हमारे यहां लोगों ने यह धारणा बना ली है कि उन्हें कुछ नहीं होगा। उन्हें समझना होगा कि इससे उनके आसपास और उनके घरवालों को भी खतरा है।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed