देश में कोरोना का संकट अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन संक्रमण के मामले कम जरूर हुए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 94,052 नए मामले सामने आए हैं, लेकिन इस दौरान मौत के आंकड़ों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के कारण छह हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। चूंकि कई राज्यों में कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की गई है, लेकिन अनलॉक के बाद एक बार फिर लोगों की लापरवाही बढ़ने लगी है। दिल्ली, मुंबई समेत कई राज्यों में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। विशेषज्ञ कहते हैं कि लोगों की लापरवाही आने वाले समय में बेहद ही खतरनाक साबित हो सकती है और एक बार फिर संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ सकते हैं। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कि अनलॉक में लोगों को कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी है और साथ ही कोरोना से जुड़े अन्य सवालों के जवाब भी...
{"_id":"60c1cb9a8ebc3ea6de3f7cea","slug":"coronavirus-in-india-latest-update-covid-19-unlock-vaccine-coronavirus-question-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञ ने बताया: संक्रमण घटने से क्या कोरोना का खतरा खत्म हो रहा है? जानिए ऐसे ही आठ सवालों के जवाब","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
विशेषज्ञ ने बताया: संक्रमण घटने से क्या कोरोना का खतरा खत्म हो रहा है? जानिए ऐसे ही आठ सवालों के जवाब
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
Trending Videos
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
अनलॉक में लोगों को क्या संदेश है?
- नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी. के. पॉल कहते हैं, 'जब तक हमारे देश में वैक्सीन 70-80 प्रतिशत लोगों को नहीं लग जाती है, तक तब चौकन्ना रहना है। खुद लगवाने के बाद भी मास्क लगाकर रखना है। वायरस कहीं गया नहीं है, हमारे आस-पास ही है। इसके अलावा अभी पार्टी न करें, भीड़ में न जाएं, बंद जगह पर कई लोग न बैठें या जाएं, तभी तीसरी लहर को आने से रोक सकते हैं। साथ ही कोई भी वैक्सीन जल्द से जल्द लगवाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
अगर कोरोना हो गया है, तो पहली डोज कब लगवानी है?
- डॉ. वी. के. पॉल कहते हैं, 'कोरोना होने के तीन महीने बाद वैक्सीन लगवानी है, क्योंकि कोरोना से ठीक होने के बाद उनमें इम्यूनिटी बनी रहती है। उसके तीन महीने बाद वैक्सीन लगवाने से इम्यूनिटी और आगे के लिए बढ़ जाएगी। लेकिन इस बीच मास्क लगा कर रखना है। सभी कोविड नियमों का पालन करें।'
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
क्या वैक्सीन लगवा चुकी मां बच्चे को दूध पिला सकती हैं?
- डॉ. वी. के. पॉल कहते हैं, 'बिल्कुल, वैक्सीन लगवाने से पहले या तुरंत बाद, कभी भी बच्चे को दूध पिला सकती हैं। इससे कोई नुकसान नहीं है, न ही बच्चे को और न ही मां को। अफवाहों पर न जाएं, बच्चे का आहार है मां का दूध, उसे जरूर दें।'
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
क्या गर्भवती महिलाएं वैक्सीन लगवा सकती हैं?
- डॉ. वी. के. पॉल कहते हैं, 'अभी हमारे पास जो भी वैक्सीन हैं, उनका गर्भवती महिलाओं पर कोई ट्रायल नहीं हुआ है। हम अभी वैक्सीन उन्हीं लोगों को दे रहे हैं, जिनमें सेफ्टी (सुरक्षा) को लेकर आश्वस्त हैं। अभी हमारे वैज्ञानिक इसपर नजर बनाए हुए हैं और आने वाले समय में जल्द ही इसपर साफ हो जाएगा। तब तक धैर्य बनाए रखें।'

कमेंट
कमेंट X