{"_id":"5f70820370484332fb01968b","slug":"coronavirus-research-reveals-vitamin-d-cuts-complications-risk-of-death-in-covid-patients","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus Research: कोरोना वायरस से मौत का खतरा 50 फीसदी तक कम कर देता है ये विटामिन, शोध में दावा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
CoronaVirus Research: कोरोना वायरस से मौत का खतरा 50 फीसदी तक कम कर देता है ये विटामिन, शोध में दावा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Sun, 27 Sep 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
विटामिन डी कोरोना से बचाव करने में सक्षम है
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनियाभर में कोरोना वारयस का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस महामारी से अबतक करीब 9.93 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर काफी प्रयासों के बावजूद पूरी तरह नियंत्रण नहीं हो पा रहा है और ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने आगाह किया है कि कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा 20 लाख तक भी जा सकता है। इस बीच अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध मे दावा किया गया है कि कोरोना वायरस के जिन मरीजों में पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी (Vitamin D) है, उनकी मौत का खतरा 50 फीसदी तक कम हो जाता है।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
बोस्टन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया है कि जिन लोगों में विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में होती है, उन्हें कोरोना वायरस का संक्रमण होने पर मौत का खतरा 52 फीसदी तक कम रहता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि ऐसे मरीज कोरोना से जल्दी उबर जाते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, विटामिन डी हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम में अहम भूमिका निभाता है।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वैज्ञानिकों ने शोध में बताया है कि शरीर में विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा रहने से गंभीर रूप से बीमार पड़ने का खतरा भी 13 फीसदी तक कम हो जाता है। वहीं, विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा वाले मरीजों को वेंटिलेटर पर रखे जाने की जरूरत भी 46 फीसदी तक कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
महामारी की शुरुआत से से ही यह बात बताई जा रही है कि कोरोना से बचने के लिए हमारी इम्यूनिटी मजबूत होनी बहुत जरूरी है। इम्यूनिटी मजबूत बनाने में विटामिन डी की अहम भूमिका है। ऐसे में कोरोना महामारी से लड़ने में विटामिन डी काफी हद तक कारगर उपाय है।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
मालूम हो कि अमेरिका में औसतन 42 फीसदी लोगों में विटामिन डी की कमी पाई गई है। वैज्ञानिकों ने शोध में पाया है कि बुजुर्गों में भी विटामिन डी की काफी कमी होती है। यही कारण है कि कोरोना की चपेट में बुजुर्ग जल्दी आ जाते हैं और उनकी मौत होने की भी संभावना युवाओं की तुलना में ज्यादा होती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।