देश और दुनिया में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच इससे बचाव और इसके उपायों को लेकर तरह-तरह की रिसर्च सामने आ रही है। इसके इलाज के लिए कई तरह की दवाएं उपलब्ध हो गई हैं और आने वाले समय में जल्द ही वैक्सीन भी उपलब्ध होगी। जबतक वैक्सीन नहीं आ जाती, तबतक के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय और एजेंसियां बचाव के लिए लगातार सलाह दे रही हैं। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह के टिप्स दिए जा रहे हैं। एक दावा यह भी किया जा रहा है कि गले को तर यान गीला रखना फायदेमंद है। पोस्ट में कहा जा रहा है कि हर 15 मिनट में पानी पीते रहने से कोरोना वायरस का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। ऐसा कर के कोरोना संक्रमण को रोका जा सकता है। इसमें कितनी सच्चाई है, आइए जानते हैं विस्तार से:
{"_id":"5f474d5ce2df8c554c11974c","slug":"coronavirus-safety-tips-is-drinking-water-in-every-15-minutes-prevent-covid-19-infection-corona-symptoms-prevention","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: क्या हर 15 मिनट में पानी पीने से कोरोना संक्रमण का खतरा कम हो जाता है?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: क्या हर 15 मिनट में पानी पीने से कोरोना संक्रमण का खतरा कम हो जाता है?
Thu, 27 Aug 2020 11:46 AM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
पानी पीते रहने से कोरोना वायरस का खतरा तक कम हो जाता है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Coronavirus post on Facebook
- फोटो : @Facebook
- सोशल मीडिया पर इस दावे से संबंधित पोस्ट में कहा जा रहा है कि हमें अपने गले और मुंह को हमेशा गीला रखना चाहिए और इसके लिए हर 15 मिनट पर पानी पीना चाहिए। इस सलाह के पीछे दलील ये दी जा रही है कि चूंकि कोरोना वायरस इन्हीं रास्ते में हमारे शरीर में जाता है, इसलिए पानी पीने से हमारी ग्रासनली से वायरस नीचे हमारे पेट में चले जाएंगे और पेट में बनने वाले एसिड से मर जाएंगे। ऐसे में हमारे लिए यह जानना ज्यादा जरूरी है कि इस बारे में वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों का क्या कहना है।
Coronavirus
- फोटो : Pixabay
- लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन में एपिडेमोलॉजिस्ट कल्पना सबापैथी ने बीबीसी फ्यूचर से बातचीत में बताया है कि इस बात को जनरलाइज कर दिया गया है यानी कुछ ज्यादा ही सामान्य तरीके से पेश कर दिया गया है। उनका कहना है कि संक्रमण किसी एक वायरल कण से नहीं होता बल्कि हजारों-लाखों पार्टिकल्स के संपर्क में आने से होता है, इसलिए केवल ग्रासनली की सफाई कर देने से बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus infection
- फोटो : Amar Ujala/Pexels
- कल्पना का कहना है कि इस थ्योरी में दिक्कत यह है कि वायरस को केवल पेट तक पहुंचा कर मारे जाने का दावा किया जा रहा है। ध्यान देने वाली बात ये है कि ग्रासनली से पहले ही आपकी नाक से भी वायरस आपके शरीर में प्रवेश कर चुका होगा। अगर ऐसा न भी हो तो आंखों से या अन्य रास्तों से वायरस प्रवेश कर सकता है।
विज्ञापन
Coronavirus Patients
- फोटो : PTI
- वह कहती हैं कि संक्रमित जगह या सतहों को छूकर अगर आप अपनी आंखें, नाक, मुंह आदि छुएंगे और वायरस आपको संक्रमित कर देगा। किसी संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से निकले ड्रॉपलेट्स आपकी सांसों के जरिए अंदर जाकर भी वायरस आपको संक्रमित कर सकता है। इसलिए यह बचाव का कारगर तरीका कैसे हो सकता है!