कोरोनावायरस जिसकी शुरुआत चीन से हुई, आज इस वायरस ने कोरिया और इटली के रास्ते भारत में भी अपने पैर पसार लिए हैं। देश में लगातार कई मामले सामने आ रहे हैं। हर व्यक्ति के भीतर एक अजीब सा डर बैठ गया है, हल्की सी खांसी जुकाम में भी व्यक्ति सोच रहा है, कहीं उसे भी इस खतरनाक वायरस ने अपनी चपेट पर तो नहीं ले लिया है। हालात को देखते हुए हर व्यक्ति अपनी तरफ से ऐहितयात बरत रहा है। आपको इस समय छोटी-छोटी बातों से घबराने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है, खांसी जुकाम जैसे लक्षण सामान्य हैं। आज हम आपको बताते हैं, कौन-कौन से वो लक्षण हैं, जो बिल्कुल सामान्य है और वो बातें जो आपके लिए जानना जरुरी है...
{"_id":"5e63583c8ebc3eeb2503d7bc","slug":"coronavirus-symptoms-and-how-to-protect-yourself","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस से घबराए नहीं, इन लक्षणों को समझें सामान्य, स्वाइन फ्लू से भी कमजोर है ये वायरस","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोनावायरस से घबराए नहीं, इन लक्षणों को समझें सामान्य, स्वाइन फ्लू से भी कमजोर है ये वायरस
Sat, 07 Mar 2020 02:05 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 07 Mar 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
corona
- फोटो : corona
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोनावायरस से आपको ज्यादा घबराने की आवश्यकता नहीं है, इस वायरस के अधिक फैलने की संभावना तब होती है जब आप कोरोनावायरस से पीड़ित मरीज के सीधे संपर्क में आते हैं। यानी मरीज के मित्र, परिवार के लोग या जो उनके आस-पास रहने वाले व्यक्तियों को अधिक खतरा है।
नाक बहना एक आम बात है, भारत में इसे ही कोरेनावायरस का लक्षण समझा जा रहा है, परंतु कोरोना के मरीजों में यह लक्षण देखा ही नहीं गया है। कोरोनावायरस के प्रमुख लक्षण हैं....
- बुखार
- खांसी और कफ
- थकान
- सांस लेने में तकलीफ
- शरीर और सिर में दर्द
- ठंड लगना
- डायरिया की बीमारी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से मरने वालों की संख्या स्वाइन फ्लू, इबोला और सार्स जैसे वायरसों के मुकाबलें बहुत कम है। यही नहीं कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या भी इन वायरसों के मुकाबले कहीं अधिक है। आपको इस वायरस से ज्यादा डरने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
स्वस्थ व्यक्तियों, बच्चों और बेहतर इम्युनिटी वालें व्यक्तियों को बिल्कुल भी डरने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आंकडों के हिसाब कोरोना वायरस बुर्जगों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को जल्दी अपनी चपेट में ले रहा है।
- 9 साल तक के बच्चों में 0 फीसदी मृत्यु दर
- 10-39 वर्ष तक के लोगों में 0.2 फीसदी मृत्यु दर
- 40-49 वर्ष तक के लोगों में 0.4 फीसदी
- 50-59 वर्ष तक के लोगों में 1.3 फीसदी
- 60-69 वर्ष तक के लोगों में 3.6 फीसदी
- 60-69 वर्ष तक के लोगों में 3.6 फीसदी
- 70-79 वर्ष तक के लोगों में 8 फीसदी
- 80 से ज्यादा वर्ष के लोगों में 14.8 फीसदी