सब्सक्राइब करें

Omicron Alert: कोरोना वैक्सीन को भी चकमा दे रहा ओमिक्रॉन वैरिएंट, आपकी इन पांच आदतों से टल सकता है खतरा

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 02 Dec 2021 12:20 PM IST
विज्ञापन
coronavirus update Follow these five good habits to avoid Omicron variants
ओमिक्रॉन वैरिएंट से बचने के तरीके - फोटो : पीटीआई

डॉ. परवेश मलिक 


फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

कोरोना वायरस महामारी के कारण लंबे समय से दुनिया परेशान है और अब लोग इस खतरनाक महामारी के बीच ही जी रहे हैं। भारत में कोरोना की दोनों लहरों का काफी असर देखने को मिला। अब तक इसके कई वैरिएंट सामने आ चुके हैं, और कुछ-कुछ समय बाद ये वायरस खुद का स्वरुप बदल लेता है जिसकी वजह से ये पहले से और ज्यादा खतरनाक भी हो जाता है। इसी कड़ी में कोरोना का एक और नया वैरिएंट ओमिक्रॉन सामने आया है। साउथ अफ्रीका से आए इस नए वैरिएंट के कई मामले अब तक सामने आ चुके हैं। वहीं, कई अन्य देशों में इसके केस सामने आने से अब भारत में भी इसका डर सता रहा है। ऐसे में जरूरत है कि हर कोई अपना ख्याल रखे और ये हो सकता है कुछ आदतों को अपनाकर। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं...

Trending Videos
coronavirus update Follow these five good habits to avoid Omicron variants
ओमिक्रॉन वैरिएंट से बचने के तरीके - फोटो : pexels

कोविड-19 के नियमों का पालन करें

  • जरूरी है कि आप खुद भी और दूसरों को भी कोविड-19 के नियमों का पालन कराएं। वैक्सीनेशन जरूर करवाएं, एक अच्छा मास्क पहनें, हाथों को लगभग 20 मिनट तक और समय-समय पर धोते रहें, सामाजिक दूरी बनाकर रखें, घर से बेवजह बाहर न जाएं और बच्चों का खास ध्यान रखें आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus update Follow these five good habits to avoid Omicron variants
ओमिक्रॉन वैरिएंट से बचने के तरीके - फोटो : Pixabay

हेल्थ चेकअप करवाते रहें

  • इस कोरोना काल में आपको समय-समय पर अपना हेल्थ चेकअप करवाते रहना चाहिए। बुखार, खांसी, जुकाम, गले में दर्द आदि चीजों को हल्के में न लें और तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
coronavirus update Follow these five good habits to avoid Omicron variants
ओमिक्रॉन वैरिएंट से बचने के तरीके - फोटो : iStock

हेल्दी खानपान का सेवन करें

  • जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उनको कोरोना ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप ऐसा खानपान खाएं, जिसमें विटामिन-सी, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट जैसी चीजें मौजूद हो।
विज्ञापन
coronavirus update Follow these five good habits to avoid Omicron variants
ओमिक्रॉन वैरिएंट से बचने के तरीके - फोटो : iStock

तनाव से दूर रहें

  • कई अध्ययन बताते हैं कि तनाव लेने से और इसमें बढ़ोतरी होने से इम्यूनिटी कमजोर होती है। कई लोग कोरोना के कारण तनाव लेना शुरू कर देते हैं, जो कि गलत है। आपको तनाव लेने की जगह कोविड गाइडलाइंस का पालन करना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed