सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: भूलकर भी न करें इन चार चीजों का सेवन, इम्यूनिटी को करते हैं कमजोर

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 02 Dec 2021 10:49 AM IST
विज्ञापन
aaj ka health tips the four food can weaken immunity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

हर एक व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए एक अच्छी दिनचर्या के अलावा एक हेल्दी खानपान का सेवन भी करना जरूरी है। वहीं, इस कोरोना काल में तो हर कोई अपनी इम्यूनिटी को लेकर काफी चिंतित रहता है। कमजोर इम्यूनिटी होने पर कोरोना इन लोगों के लिए काफी घातक साबित हो सकता है। वहीं, कई लोग अपने खानपान पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं और वो बाहर का खाना खाते हैं। बाहर का अनहेल्दी खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होता है। इसलिए इससे बचना ही बेहतर विकल्प है। हम कई बार ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं, जो हमारी इम्यूनिटी को कमजोर करने का काम करते हैं। ऐसे में इन फूड को अपनी डाइट से बाहर करना ही बेहतर विकल्प है। तो चलिए आपको बताते हैं ये कौन से फूड हैं...

Trending Videos
aaj ka health tips the four food can weaken immunity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फास्ट फूड

  • कई लोगों को तला-भुना और फास्ट फूड खाना काफी अच्छा लगता है। लेकिन हम ये भूल जाते हैं कि इस खाने में कैलोरी, सोडियम और फैट की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिसके कारण ये हमारी इम्यूनिटी को कमजोर करने का सबसे बड़ा कारण तक बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
aaj ka health tips the four food can weaken immunity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डिब्बा बंद फूड

  • कई लोग घर पर ताजी सब्जियां लाकर खाना नहीं बनाते हैं, और वो डिब्बे बंद खाने पर काफी निर्भर करते हैं। जबकि प्रिजर्वेटिव्स वाले डिब्बा बंद खाद्य पदार्थ हमारी इम्यूनिटी पर बुरा असर डालते हैं। इसलिए इन फूड से दूरी बनाना बेहतर है।
aaj ka health tips the four food can weaken immunity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अल्कोहल

  • कुछ लोग अल्कोहल यानी शराब का सेवन करते हैं। लेकिन आपको ये नहीं भूलना चाहिए कि अल्कोहल के सेवन से ये आपके लिवर और किडनी को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार होती है। साथ ही इससे लिवर कमजोर होने के कारण ये इम्यूनिटी को भी कमजोर करती है। इसलिए अल्कोहल का सेवन करना नुकसानदायक होता है।
विज्ञापन
aaj ka health tips the four food can weaken immunity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

धूम्रपान वाली चीजें

  • सिगरेट, बीड़ी यहां तक की हुक्का, जिसे लोग बहुत शौक से पीते हैं। ये सभी हमारी इम्यूनिटी को कमजोर करते हैं। धूम्रपान करने से ये हमारे फेफड़ों पर अटैक करते हैं, जिसकी वजह से हमारे फेफड़े कमजोर होते हैं और ऐसे में इम्यूनिटी भी ठीक नहीं रह पाती है। इसलिए इन चीजों से दूर रहें।


नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed