{"_id":"6103b3cf8ebc3e58680a9711","slug":"coronavirus-update-try-these-remedies-to-get-relief-from-cough-stuffy-nose-during-corona-period","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: कोरोना काल में खांसी, कफ और नाक का बंद होना नहीं हैं अच्छे संकेत, ऐसा पा सकते हैं छुटकारा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
ध्यान दें: कोरोना काल में खांसी, कफ और नाक का बंद होना नहीं हैं अच्छे संकेत, ऐसा पा सकते हैं छुटकारा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:43 PM IST
काफी लंबे समय से कोरोना वायरस महामारी हमारे बीच में मौजूद है। भारत में इस वायरस की दो लहर आ चुकी है। वहीं, विशेषज्ञ तीसरी लहर को लेकर पहले ही आगाह कर चुके हैं। ऐसे में हर कोई इस वायरस से डरा हुआ है। लोगों को अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखने के साथ ही कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करने की सलाह दी जा रही है। लेकिन इन सबके बीच लोगों को अगर खांसी, नाक का बंद होना, जुकाम जैसी दिक्कतें हो रही हैं, तो उनके मन में ये डर बैठ रहा है कि कहीं वे कोरोना की चपेट में तो नहीं आ गए। ऐसी स्थिति में आपको कोरोना टेस्ट जरूर करवाना चाहिए। वहीं, अगर आपको नाक, गले से जुड़ी दिक्कतें महसूस हो रही हैं, तो इन्हें दूर करने के लिए आप कुछ तरीके अजमा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
Trending Videos
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
इन लक्षणों को न लें हल्के में:-
-नाक का बंद होना
-गले में खराश और दर्द
-बुखार आना
-सिरदर्द होना
-बलगम आना
-नाक का बहना
-खांसी होना आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
अजवाइन के फायदे
- फोटो : pixabay
ये हैं उपाय:-
अजवाइन की पोटली
आपको करना ये है कि आपको अजवाइन लेनी है, और इन्हें गर्म करके अच्छे से भून लें। इसके बाद एक कपड़ा लीजिए और उसमें इन्हें बांध लीजिए। एक पोटली सी बनाने के बाद इसे नाक से सूंघे। ऐसा करने से आपकी बंद नाक, बहती नाक, नाक में दर्द, कफ और खांसी जैसी अन्य समस्याओं में आपको राहत मिल सकती है।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
भाप लेना
बंद नाक को खोलने के लिए और गले की दिक्कतों को दूर करने के लिए भाप सबसे सही तरीका है। आपको करना ये है कि पहले एक बर्तन पानी को खूब गर्म करना है। वहीं, जब ये पानी गर्म हो जाए तो इसमें अजवाइन या पुदीने के पत्ते डालने हैं, और फिर सिर पर एक तौलिए से मुंह को ढककर भाप लेनी है। इससे आपको लाभ मिल सकता है
विज्ञापन
5 of 6
बादाम के फायदे
- फोटो : pixabay
बादाम का पाउडर
नाक बंद होने के पीछे शरीर में कमजोरी होना भी एक कारण हो सकता है। इसलिए आप बादाम के तैयार किए हुए पाउडर का सेवन कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको 200 ग्राम बादाम, 40 ग्राम काली मिर्च और 100 ग्राम चीनी चाहिए। आपको इन सबको पीस लेना है और एक पाउडर तैयार कर लेना है। इसके बाद रोजाना रात को सोने से पहले गुनगुने दूध के साथ एक चम्मच इस पाउडर का सेवन करें। इससे आपको फायदा मिल सकता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।