{"_id":"5b63f8104f1c1b923e8b4dd1","slug":"dangers-of-dirty-sponges-and-kitchen-cleaning-cloth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टॉयलेट सीट से भी ज्यादा गंदी होती है रसोई में रखी ये 3 चीजें, ये हम नहीं रिसर्च कह रही है","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
टॉयलेट सीट से भी ज्यादा गंदी होती है रसोई में रखी ये 3 चीजें, ये हम नहीं रिसर्च कह रही है
Fri, 03 Aug 2018 01:01 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kitchen
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्या आप जानते हैं आपके किचन में रखी जिन चीजों को आप अपना दोस्त मानते हैं वे असल में आपके सबसे बड़े दुश्मन हैं। आपको यह सुनकर थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा, लेकिन यह बात एकदम सच है। आपकी रसोई में कुछ ऐसी चीजें मौजूद है जो आपके लिए किसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है।
2 of 5
kitchen cloth
हाल ही में एक रिसर्च किया गया है जिसमें यह निष्कर्ष सामे आया है कि किचन में सफाई के लिए इस्तेमाल किये जाने वाला कपड़ा सबसे ज्यादा गंदा होता है। घरों में मौजूद चीजों में यह सबसे गंदी चीज है, जो घर में कीटाणुओं को दावत देता है। इस कपड़े को इस्तेमाल करने से आपको फूड पॉइजनिंग होने का भी खतरा रहता है।
3 of 5
kitchen cloth
किचन के कपड़े के बाद दूसरी चीज है बर्तनों को धोने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाला स्पंज। किचन में मौजूद इस स्पंज में कई बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kitchen scrubber
एक शोध में पता चला कि बर्तन साफ़ करने के बाद स्पंज में खाने के कण चिपके रहते हैं। इतना ही नहीं कई दिनों तक ये खाना जब स्पंज में चिपका रहता है तो उसके सडने पर उसमें कई बैक्टीरिया पनप जाते हैं। जिसके बाद ये खतरनाक बैक्टीरिया आपके हाथो से होते हुए आपके शरीर के भीतर जाकर आपको नुकसान पहुंचाते हैं। इसमें टाइफाइड, कालरा और फ़ूड पॉइजनिंग फैलाने वाले बैक्टीरिया मौजूद होते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
sink clean
रसोई की जिस सिंक को आप रोजाना बर्तन धोने के बाद साफ कर चमका देते हैं और सोचते हैं कि ये साफ हो गई, लेकिन ऐसा होता नहीं है। दरअसल हम सिंक की सफाई कर देते हैं, लेकिन उससे अटैच पाइप की सफाई नहीं हो पाती। जिसमें बैक्टीरिया पनपने लगते है। पाइप के रास्ते से कॉकरोच सिंक में आ जाते हैं। जिस वजह से वक्त के साथ सिंक के पाइप की सफाई का भी ख्याल रखा करें और सिंक में नेप्थलीन की गोली का इस्तेमाल करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।