फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Pollution दिल्ली की हवा बन रही है जानलेवा, लोग रोज कर रहे हैं ये खतरनाक भूल

Thu, 18 Dec 2025 12:48 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 18 Dec 2025 12:48 PM IST
सार

Delhi Pollution Alert: दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में AQI 400 के पार है। इस दमघोंटू हवा में बाहर निकल रहे लोग कुछ ऐसी गलतियां कर रहे हैं तो उनके स्वास्थ्य को तेजी से नुकसान पहुंचा रही हैं। 

विज्ञापन
Delhi Pollution News Safety Tips And Precautions From Pollution Se Kaise Bache
प्रदूषण से बचाव के लिए न करें ये गलतियां - फोटो : Amar Ujala

दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो महीने से प्रदूषण का स्तर जानलेवा स्थिति में है। कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार पहुंच गया। जहरीली हवा न सिर्फ सांस की बीमारियों को बढ़ाती है, बल्कि दिल, आंखों, त्वचा और इम्यून सिस्टम पर भी गंभीर असर डालती है।



ऐसे में घर से बाहर निकलते समय की गई छोटी-सी लापरवाही भी सेहत पर भारी पड़ सकती है। इस स्थिति को देखते हुए संसद में दिल्ली प्रदूषण पर चर्चा होगी जो कि राजनीतिक मुद्दा बन सकता है। एम्स के डाॅक्टर बता चुके हैं कि दिल्ली में प्रदूषण का व्यक्ति के स्वास्थ्य पर कितना गहरा प्रभाव पड़ सकता है। खासकर जो मरीज पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, जैसे हृदय रोग, कमजोर लिवर, डायबिटीज और बीपी के मरीजों को ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

फेस्टिव सीजव चल रहा है। क्रिसमस और नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए लोग घर से बाहर निकलेंगे। दिल्ली एनसीआर से बाहर कहीं घूमने जा रहे हैं तो ठीक है, लेकिन अगर आप शहर में ही पार्टी, पिकनिक या शाॅपिंग के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं तो कुछ गलतियां करने से बचें। प्रदूषण से बचाव के लिए दिल्ली एनसीआर में रहने वाले घर से बाहर निकलते समय 10 बातों का ध्यान रखें ताकि स्वास्थ्य को सुरक्षित रख सकें।

Delhi Pollution News Safety Tips And Precautions From Pollution Se Kaise Bache
वायु प्रदूषण की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

बाहर निकलते समय न करें ये 10 गलतियां

बिना मास्क के बाहर निकलना

प्रदूषण में बिना मास्क निकलना सबसे बड़ी गलती है। सामान्य कपड़े या सर्जिकल मास्क पर्याप्त सुरक्षा नहीं देते। दिल्ली की जहरीली हवा से बचना है तो घर से बाहर निकलते समय N95 या N99 मास्क का इस्तेमाल करें।

सुबह-सुबह या देर रात वॉक करना

सुबह और रात के समय हवा में प्रदूषक तत्व ज्यादा होते हैं। ऐसे में जो लोग सुबह या देर रात घर के बाहर टहलने के लिए निकल रहे हैं तो ये आपके फेफड़ों को प्रभावित कर सकता है। वॉक या एक्सरसाइज दोपहर या शाम को करें, जब AQI थोड़ा बेहतर हो।

Delhi Pollution News Safety Tips And Precautions From Pollution Se Kaise Bache
खुले में एक्सरसाइज करना - फोटो : Freepik.com

खुले में एक्सरसाइज करना

भारी सांस लेने से जहरीले कण फेफड़ों में गहराई तक चले जाते हैं। अगर आप योग या एक्सरसाइज बाहर किसी पार्क या छत पर खुले में कर रहे हैं तो ये आपको लाभ नहीं, बल्कि नुकसान पहुंचा सकता है। जिम या घर के अंदर योग करना ज्यादा सुरक्षित है।

आंखों को खुला छोड़ना

जब आप घर से बाहर निकलते हैं तो प्रदूषित वायु के कारण आंखों में जलन, लालिमा और इंफेक्शन का खतरा रहता है। इसलिए घर से बाहर निकलते समय चश्मा या सनग्लास पहनें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Pollution News Safety Tips And Precautions From Pollution Se Kaise Bache
खान-पान पर ध्यान न देना - फोटो : Freepik.com

खान-पान पर ध्यान न देना

मजबूत इम्यूनिटी प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभावों से बचाव करती है। लेकिन जंक फूड शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम करता है। विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और हल्का भोजन लें ताकि इम्यूनिटी ठीक रहे और फेफड़े मजबूत रहें।


पानी कम पीना

प्रदूषण शरीर में टॉक्सिन बढ़ाता है। जब आप पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं तो शरीर में जहरीली वायु टाॅक्सिन बढ़ाती है। दिनभर खूब पानी पिएं, ताकि शरीर खुद को डिटॉक्स कर सके।
 

विज्ञापन
Delhi Pollution News Safety Tips And Precautions From Pollution Se Kaise Bache
बच्चों और बुजुर्गों को बेवजह बाहर ले जाना - फोटो : Adobe Stock

बच्चों और बुजुर्गों को बेवजह बाहर ले जाना

बुजुर्गों और बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है। प्रदूषण से बचाव के लिए इनका ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। AQI खराब होने पर बच्चों और बुजुर्गों को घर में ही रखें।

निजी वाहन का उपयोग

जिस तरह से AQI का स्तर बढ़ रहा है, उसमें लोगों की भी भूमिका है। घर से निकलते समय आप निजी परिवहन सड़कों पर नजर आते हैं तो प्रदूषण को बढ़ाने में एक अहम कारक है। इसके बजाए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें ताकि प्रदूषण को रोका जा सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed