फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dengue: दिल्ली में डेंगू के मामलों में बड़ा उछाल, इन लक्षणों को गलती से भी न करें नजरअंदाज

Wed, 05 Nov 2025 05:44 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 05 Nov 2025 05:44 PM IST
सार

दिल्ली में इन दिनों डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सिर्फ पिछले एक सप्ताह में दिल्ली के अलग-अलग जगहों से कुल 72 मामले दर्ज किए गए हैं। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि डेंगू के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं और इससे बचाव के लिए क्या करना चाहिए?

विज्ञापन
dengue cases rise in Delhi do not ignore these symptoms even by mistake know in hindi
डेंगू बुखार - फोटो : Adobe Stock

Dengue Cases in Delhi 2025: राजधानी दिल्ली में डेंगू के मामलों में जबरदस्त उछाल आया है, जो चिंताजनक स्थिति पैदा कर रहा है। एमसीडी की ओर से जारी की गई साप्ताहिक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2025 में अब तक डेंगू के 1136 मामले दर्ज हुए हैं तो वहीं दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। अगर बात अक्तूबर की करें तो इस महीने डेंगू के मामले तेजी से बढ़े हैं।



सितंबर में जहां 208 नए मरीज सामने आए थे, वहीं 25 अक्तूबर तक यह संख्या 307 तक पहुंच गई। पिछले एक हफ्ते में ही 72 नए मामलों का दर्द होना दिखाता है कि डेंगू का संक्रमण अब राजधानी के लगभग हर जोन में भयानक रूप से फैल चुका है। यह स्थिति इसलिए भी गंभीर है क्योंकि बदलते मौसम और रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण मच्छरों का प्रजनन तेजी से हो रहा है।

डेंगू का बुखार जो एडीज मच्छर के काटने से फैलता है, केवल एक सामान्य बुखार नहीं है, बल्कि यह गंभीर रूप ले सकता है, जिसे डेंगू हेमरेजिक फीवर या डेंगू शॉक सिंड्रोम कहते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मामलों में वृद्धि के साथ-साथ गंभीर डेंगू के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि आम नागरिक इसके शुरुआती और गंभीर लक्षणों को पहचानें, ताकि समय रहते सही चिकित्सा शुरू की जा सके और जान का जोखिम कम हो। इन लक्षणों को सामान्य वायरल समझकर घर पर इलाज करना भारी पड़ सकता है।

dengue cases rise in Delhi do not ignore these symptoms even by mistake know in hindi
बुखार - फोटो : Adobe Stock

शुरुआती और मुख्य लक्षण
डेंगू का सबसे आम शुरुआती लक्षण तेज बुखार है जो अचानक 104°F तक पहुंच जाता है। इसके साथ ही रोगी को मांसपेशियों, जोड़ों और हड्डियों में असहनीय दर्द होता है, जिसे 'ब्रेकबोन फीवर' भी कहा जाता है। गंभीर सिरदर्द आंखों के पीछे दर्द और थकान महसूस होना भी प्राथमिक लक्षण हैं।


ये भी पढ़ें- Health Tips: हाई ब्लड प्रेशर कैसे किडनी की कार्यक्षमता को धीरे-धीरे खत्म करता है? जानें इसके पीछे का विज्ञान
 
dengue cases rise in Delhi do not ignore these symptoms even by mistake know in hindi
गर्भावस्था - फोटो : Freepik.com

गंभीर चेतावनी के संकेत
बुखार उतरने के 24 से 48 घंटे बाद गंभीर चेतावनी के संकेत दिखाई देते हैं, जिन्हें बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इनमें पेट में तेज दर्द, लगातार उल्टी, मसूड़ों या नाक से खून आना, और तेज थकान शामिल हैं। इसके साथ भोजन का स्वाद नहीं आना और अधिक कमजोरी महसूस होना है। बच्चों में चिड़चिड़ापन और लगातार रोना भी गंभीर लक्षण हो सकता है।


ये भी पढ़े- Best Oil For Winter: सरसों, मूंगफली या तिल, सर्दियों में किस तेल से मिलेगा सेहत को फायदा?
विज्ञापन
विज्ञापन
dengue cases rise in Delhi do not ignore these symptoms even by mistake know in hindi
कोलेस्ट्रॉल - फोटो : freepik.com

प्लेटलेट्स का गिरना
डेंगू में सबसे बड़ी चिंता प्लेटलेट्स के स्तर का तेजी से गिरना है। प्लेटलेट्स ब्लीडिंग को रोकने में मदद करते हैं। प्लेटलेट्स का स्तर 1 लाख से नीचे गिरने पर डॉक्टर की निगरानी आवश्यक है।
ऐसी स्थिति में डॉक्टर के निगरानी में रहना ही सबसे अच्छा रहता है।

विज्ञापन
dengue cases rise in Delhi do not ignore these symptoms even by mistake know in hindi
क्यों मच्छर कुछ लोगों को ज्यादा काटते हैं? - फोटो : Adobe Stock
बचाव के उपाय
डेंगू से बचने का सबसे प्रभावी उपाय मच्छरों के काटने से बचना है। अपने आस-पास पानी जमा न होने दें, और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। कूलर, गमलों और बर्तनों को नियमित रूप से साफ करें। पूरी बांह के कपड़े पहनें, मच्छर भगाने वाली क्रीम का प्रयोग करें और रात को मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed