डायबिटीज यानी मधुमेह लाइफस्टाइल से जुड़ी एक बीमारी है। अगर आप सोचते हैं कि यह सिर्फ व्यस्कों को होती है, तो आप बिल्कुल गलत हैं, क्योंकि युवाओं और बच्चों में भी डायबिटीज की दर लगातार बढ़ रही है। हालांकि बच्चों और किशोरों में शुरुआत में ही इसकी पहचान कर उनके स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है। नेशनल डायबिटीज स्टैटिस्टिक्स रिपोर्ट 2020 के मुताबिक, अमेरिका में 20 साल से कम उम्र के लगभग 2,10,000 बच्चों और किशोर मधुमेह से पीड़ित हैं। आइए जानते हैं बच्चों में डायबिटीज के क्या-क्या लक्षण दिखते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।
{"_id":"60648ff70a243b3ba47ac07a","slug":"diabetes-in-children-symptoms-like-increased-thirst-and-urination","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कहीं आपके बच्चे को भी तो नहीं लगती बार-बार प्यास? हो सकता है इस बीमारी का लक्षण","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कहीं आपके बच्चे को भी तो नहीं लगती बार-बार प्यास? हो सकता है इस बीमारी का लक्षण
Thu, 01 Apr 2021 09:24 AM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 01 Apr 2021 09:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
बार-बार प्यास लगना और पेशाब आना
- मेडिकल न्यूज टूडे के मुताबिक, बार-बार प्यास लगना और बार-बार पेशाब आना डायबिटीज के सबसे आम लक्षणों में से एक है और ये लक्षण बच्चों में भी दिख सकते हैं। अगर आपके बच्चे को भी जरूरत से ज्यादा प्यास लगती है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
अधिक भूख लगना
- विशेषज्ञों के मुताबिक, डायबिटीज से पीड़ित बच्चों को भूख अधिक लगती है। हालांकि उन्हें कितना भी खिला दिया जाए, उनके शरीर में ऊर्जा की कमी लगातार बनी ही रहती है और ऐसे में उन्हें बार-बार भूख लगती है। अगर आपके बच्चे में भी यह लक्षण दिखता है, तो आपको उसे किसी डॉक्टर से जरूर दिखाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
अचानक वजन कम होना और थकान महसूस होना
- विशेषज्ञ कहते हैं कि डायबिटीज से पीड़ित बच्चों का वजन अचानक से कम होने लगता है और उन्हें हमेशा थकान सा महसूस होता है। ऐसे में जरूरी है कि माता-पिता अपने बच्चे पर ध्यान दें और ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
चिड़चिड़ापन
- यह भी डायबिटीज का ही एक लक्षण है। आमतौर पर कुछ-कुछ बच्चे थोड़े जिद्दी होते हैं, लेकिन प्यार से बात करने पर वह फिर हंसी-खुशी मान भी जाते हैं, लेकिन अगर आपका बच्चा चिड़चिड़ा है और यह लक्षण उसमें लगातार दिख रहा है, तो हो सकता है कि उसे डायबिटीज हो। ऐसे में आपको उसे डॉक्टर से जरूर दिखाना चाहिए।
नोट: यह खबर सिर्फ सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए प्रकाशित की गई है। स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या होने पर आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।