सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

इन पांच चीजों के सेवन के बाद पानी पीना पड़ सकता है महंगा, आज ही बदल डालें आदत 

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 03 Apr 2021 02:54 PM IST
विज्ञापन
do not drink water after eating this things in summer season
हर कभी पानी का सेवन नहीं किया जा सकता है - फोटो : Social Media

हमारे शरीर को पानी की आवश्यकता तो हमेशा रहती है लेकिन ये आवश्यकता गर्मियों में और भी बढ़ जाती है। गर्मियों में शरीर को अधिक प्यास लगती है। पानी की इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए लोग इन दिनों खीरा, तरबूज, छाछ एवं लस्सी आदि का सेवन भी बढ़ा देते हैं लेकिन गर्मियों में यह भी ध्यान रखने योग्य है कि हर कभी पानी का सेवन नहीं किया जा सकता है मतलब हरकुछ खाने के बाद यदि हम पानी पीते हैं तो शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। अगली स्लाइड्स से डॉ रीना करोसिया, डाइटीशियन, अरिहंत हॉस्पिटल से जानिए किन चीजों के सेवन के बाद पानी पीने से शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। 

Trending Videos
do not drink water after eating this things in summer season
खीरा खाने के बाद आप पानी पीते हैं तो यह ठीक नहीं है - फोटो : Pixabay

खीरा
गर्मियों में लोग खीरे का सेवन अधिक करते हैं। खीरे में लगभग 95 प्रतिशत पानी होता है। गर्मियों में खीरा खाना बहुत अच्छी बात है लेकिन यदि खीरा खाने के बाद आप पानी पीते हैं तो यह ठीक नहीं है क्योंकि इससे जीआई गतिशीलता बढ़ जाती है जिससे कि डायरिया, दस्त आदि की समस्या होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। खीरा खाने के कुछ समय बाद ही पानी का सेवन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
do not drink water after eating this things in summer season
हमें सूखी खांसी भी बहुत जल्दी हो जाती है - फोटो : pixa

मूंगफली
मूंगफली खाने के बाद तो भूलकर भी पानी नहीं पीना चाहिए। मूंगफली शुष्क होती है जिससे कि पानी पीने का मन होने लगता है लेकिन यदि हम ऐसा करते हैं तो हमें सूखी खांसी भी बहुत जल्दी हो जाती है। इसकी तासीर भी गर्म होती है। ऐसे में पानी और इसका कोई मेल ही नहीं है। यदि मूंगफली खाने जा रहे हैं तो कोशिश करें कि पहले ही पानी पी लें। 

do not drink water after eating this things in summer season
स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा - फोटो : social media

गर्म खाना
यदि आपने गरमागरम कुछ खा लिया है तो कोशिश करें कि आधा घंटे तक भूलकर भी पानी न पिएं। यदि आपने गरम खाते से ही पानी पी लिया तो यह आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा। गर्म खाने में मौजूद पोषक तत्वों के अवशोषण में समय लगता है इसलिए ऐसी कोई गलती न करें या तो भोजन को सामान्य तापमान पर लाकर खाएं या फिर तुरंत पानी पीने की गलती न करें। 

विज्ञापन
do not drink water after eating this things in summer season
ब्लोटिंग एवं एसिडिटी तक की समस्याएं हो जाती हैं। - फोटो : social media

तरबूज
गर्मियों में तरबूज का सेवन भी अधिकांश लोग करते हैं। तरबूज में अच्छी मात्रा में पानी पाया जाता है जिससे कि शरीर की पानी की आवश्यकताएं पूरी होती हैं। तरबूज खाते वक्त या इसके बाद में कभी भी पानी नहीं पीते हैं क्योंकि इससे ब्लोटिंग एवं एसिडिटी तक की समस्याएं हो जाती हैं। कई लोगों को तो बार-बार डकार आने की भी समस्या होती है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed