फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आॅफिस में कुछ न कुछ खाते रहते हैं तो बदल लें आदत, नहीं तो होगा ये नुकसान

Sat, 02 Dec 2017 09:04 AM IST
रूपायन डेस्क/ अमर उजाला
रूपायन डेस्क/ अमर उजाला Updated Sat, 02 Dec 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
Do you know your eating habits make you obese
अगर आप कार्यस्थल पर थोड़े-थोड़े समय में कुछ-न-कुछ खाती रहते हैं, तो आपको थोड़ा सावधान होने की आवश्यकता है। डच ऑर्गेनिक फूड मेकर कैलो द्वारा कराए गए एक सर्वे में यह पाया गया कि जो महिलाएं कार्यस्थल पर हल्का, मगर कुछ-न-कुछ खाती रहती हैं, वे प्रत्येक वर्ष लगभग एक लाख कैलोरी अतिरिक्त ऊर्जा का उपभोग करती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह लगभग 50 दिन की खाने की कैलोरी के बराबर है।


पढ़ें-इन तरीकों से बनाएं दूध को 10 गुना ज्यादा सेहतमंद, होंगे ये फायदे
Do you know your eating habits make you obese
शोध की बात पर आहार विशेषज्ञ कहते हैं कि प्रत्येक दिन 500 अतिरिक्त ऊर्जा की खपत हफ्ते में आधा किलो वजन बढ़ने का कारण हो सकती है। इसलिए खान-पीने की कुछ सामग्री महिलाओं को कार्यस्थल पर नहीं खाना चाहिए जैसे- कार्यस्थल पर बिस्किट खाना। बिस्किट खाना भले ही अच्छा लगता है, लेकिन एक चॉकलेट वाले बिस्कुट में 100 कैलोरी ऊर्जा और 3-4 ग्राम फैट पाया जाता है। बावजूद इसके हम चॉकलेट के बिस्किट खाते रहते हैं।
Do you know your eating habits make you obese
इसी तरह अगर आप रोजाना ब्लैक कॉफी या चाय से अलग मिल्की कॉफी में लेती हैं, तो एक छोटे से कप में कम-से-कम 80-100 कैलोरी ऊर्जा होती है और यह एक दिन के अतिरिक्त भोजन के बराबर होती है। अगर आप दिन में दो-तीन मिल्की कॉफी पीती हैं, तो आपका वजन बढ़ सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Do you know your eating habits make you obese
केक का नाम सुनते ही मुंह पानी आ जाता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि एक सादा केक में 10-12 ग्राम फैट और 300 से 400 कैलोरी ऊर्जा होती है। यदि आप कार्यस्थल पर केक खाती रहती हैं, तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है। कुछ महिलाएं थोड़ी-थोड़ी मात्रा में सब तरह के ड्राई फ्रूट्स को अपने साथ रख लेती हैं, ताकि थोड़ी देर में उन्हें खाती रहें।
विज्ञापन
Do you know your eating habits make you obese

ड्राई फ्रूट्स या नट्स में 100 कैलोरी होती है। इतनी कैलोरी रोज लेना सेहत के लिए हानिकारक है। जब हम इस तरह से थोड़े-थोड़े समय में बादाम या अन्य ड्राई फ्रूट्स खाते रहते हैं, तब  वजन बढ़ने का खतरा और भी ज्यादा रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed