{"_id":"68ea6db9ea56b909dd02eebf","slug":"doctor-has-revealed-this-indigenous-method-of-checkup-where-you-can-test-your-heart-lungs-and-liver-in-hindi-2025-10-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Health Tips: डॉक्टर ने बताया चेकअप का ये देसी तरीका, बिना खर्च घर बैठे टेस्ट कर सकते हैं हार्ट, फेफड़े और लीवर","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Health Tips: डॉक्टर ने बताया चेकअप का ये देसी तरीका, बिना खर्च घर बैठे टेस्ट कर सकते हैं हार्ट, फेफड़े और लीवर
Sat, 11 Oct 2025 08:16 PM IST
शिखर बरनवाल
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Sat, 11 Oct 2025 08:16 PM IST
सार
Health Checkup at Home: अगर आप अपना हेल्थ चेकअप कराने की सोच रहे हैं, तो आप घर बैठे भी अपने लिवर, फेफड़े और हार्ट का चेकअप कर सकते हैं। ये सभी पांच चेकअप डॉक्टर ने खुद सुझाया है, इसलिए इसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
विज्ञापन
डॉक्टर से चेकअप कराएं
- फोटो : Freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Health Checkup At Home: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपने शरीर के शुरुआती संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं, और जब तक हम डॉक्टर के पास पहुंचते हैं, बीमारी गंभीर रूप ले चुकी होती है। कई लोग समय की कमी या लैब टेस्ट के भारी खर्च के कारण भी नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच नहीं करा पाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका शरीर खुद ही अपनी सेहत का हाल बताने के लिए कई संकेत देता है?
डिहाइड्रेशन
- फोटो : Freepik.com
शरीर में पानी की जांच
अपनी सेहत जांचने का सबसे पहला तरीका है स्किन पिंच टेस्ट। अपनी त्वचा को हल्का सा चुटकी से पकड़कर उठाएं और छोड़ दें। अगर आपकी त्वचा को वापस अपनी सामान्य स्थिति में आने में दो सेकंड से ज्यादा समय लग रहा है, तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में पानी की बहुत ज्यादा कमी (डिहाइड्रेशन) है।
ये भी पढ़ें- Arthritis: आर्थराइटिस के दर्द ने कर दिया है परेशान? ये चार उपाय दूर करेंगे जकड़न और मिलेगा आराम

गठिया
- फोटो : Freepik.com
जोड़ों की मजबूती का टेस्ट
अपने जोड़ों की मजबूती जांचने के लिए जमीन पर पालथी मारकर बैठ जाएं, और फिर बिना हाथों या किसी अन्य चीज का सहारा लिए खड़े होने की कोशिश करें। अगर आप बिना किसी सहारे के आसानी से खड़े हो जा रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आपके जोड़ और शरीर की गतिशीलता अच्छी है और आप फिट हैं।
ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या आप भी मौसम के बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? इम्युनिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये चार तरीके

फेफड़ों की बीमारी
- फोटो : Adobe Stock
फेफड़ों की क्षमता जांचें
यह टेस्ट आपके फेफड़ों की क्षमता बताता है। एक लंबी गहरी सांस लें और फिर 30 सेकंड तक अपनी सांस रोकने की कोशिश करें। अगर आप 30 सेकंड तक अपनी सांस रोक पा रहे हैं, तो यह संकेत है कि आपके फेफड़े मजबूत और स्वस्थ हैं और उनकी ऑक्सीजन धारण करने की क्षमता अच्छी है।

हार्ट
- फोटो : Adobe Stock Images
हार्ट की मजबूती का सरल टेस्ट
अपने हार्ट (हृदय) की सेहत जांचने के लिए यह एक अच्छा तरीका है। अगर आप तीन मंजिल तक आराम से चढ़ जा रहे हैं और आपकी सांस नहीं फूल रही है, तो इसका मतलब है कि आपका हार्ट मजबूत है और पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावी ढंग से हो रहा है।