{"_id":"690aed0afef4cceb420b21b9","slug":"easy-one-month-weight-loss-tips-to-look-fit-before-wedding-season-fitness-tips-for-women-in-hindi-2025-11-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Quick Weight Loss Tips: दिसंबर में है शादी तो इस तरह घटाएं एक महीने में वजन","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Quick Weight Loss Tips: दिसंबर में है शादी तो इस तरह घटाएं एक महीने में वजन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 05 Nov 2025 04:21 PM IST
सार
Weight Loss Tips: सही डाइट, थोड़ा अनुशासन और कुछ एक्सरसाइज के जरिए सिर्फ 30 दिनों में वजन घटाना संभव है। दिसंबर की शादी में खूबसूरत दिखने का असली राज है संतुलित खानपान और नियमित दिनचर्या।
विज्ञापन
1 of 8
वेट लॉस
- फोटो : Adobe Stock
Please wait...
Link Copied
Weight Loss Tips: दिसंबर का महीना आते ही शादी-ब्याह का मौसम शुरू हो जाता है। हर कोई चाहता है कि शादी के फंक्शन्स में वो फिट और ग्लोइंग नजर आए। लेकिन समस्या यह है कि त्योहारों और ठंड की वजह से हम ज़्यादातर समय भारी खाना खा लेते हैं और वर्कआउट टाल देते हैं। अब ऐसे में सर्दियों में वजन बढ़ना आम बात हो जाती है। लेकिन अगर आपकी या आपके किसी करीबी की शादी अगले महीने यानी दिसंबर में होने वाली है और आपको वजन की चिंता है तो चिंता छोड़ दीजिए।
अभी भी वक्त है। सही डाइट, थोड़ा अनुशासन और कुछ एक्सरसाइज के जरिए सिर्फ 30 दिनों में वजन घटाना संभव है। दिसंबर की शादी में खूबसूरत दिखने का असली राज है संतुलित खानपान और नियमित दिनचर्या। तेजी से वजन घटाने की कोशिश करते हुए भी सेहत को प्राथमिकता दें। याद रखें, स्लिम दिखना ही नहीं, एनर्जी और ग्लो के साथ फिट दिखना ज़्यादा मायने रखता है। आइए जानते हैं एक महीने में वजन कैसे कम करें।
2 of 8
नींबू-गुनगुने पानी से करें शुरुआत
- फोटो : istock
सुबह की शुरुआत नींबू-गुनगुने पानी से करें
सुबह खाली पेट गुनगुना पानी, नींबू और थोड़ा शहद वजन घटाने का सबसे पुराना और असरदार तरीका है। यह शरीर से टॉक्सिन्स निकालता है, मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और फैट बर्निंग प्रक्रिया को शुरू करता है। इसमें थोड़ा सा दालचीनी पाउडर मिलाने से असर और बढ़ता है।
3 of 8
आहार पर दें ध्यान
- फोटो : Freepik.com
इंटरमिटेंट फास्टिंग अपनाएं
अगर आपके पास कम समय है तो इंटरमिटेंट फास्टिंग तेजी से वजन घटाने में मदद कर सकती है। इसमें आप 16 घंटे तक फास्ट करते हैं और 8 घंटे में अपना सारा खाना खा लेते हैं। यह शरीर के इंसुलिन लेवल को बैलेंस करता है और विजिबल फैट लॉस देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
पनीर
- फोटो : Adobe Stock
कार्ब्स कम करें, प्रोटीन बढ़ाएं
वजन घटाने के लिए जरूरी है कि कार्ब्स कम करें और प्रोटीन ज्यादा हो। दोपहर के भोजन में सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस, क्विनोआ या बाजरा लें। डाइट में अंडे, पनीर, दही, दालें और नट्स शामिल करें। प्रोटीन शरीर को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे ओवरईटिंग नहीं होती।
विज्ञापन
5 of 8
व्यायाम जरूरी
- फोटो : Freepik.com
हर दिन करें 30 मिनट कार्डियो और स्ट्रेचिंग
वजन घटाने के लिए सिर्फ डाइट काफी नहीं होती। रोजाना कम से कम 30-40 मिनट वाॅक, जाॅगिंग, डांस, योग या साइकिलिंग करें। अगर आप घर पर हैं, तो जंपिंग जैक, स्क्वाट्स, सरवनासन, सूर्य नमस्कार और प्लैंक को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। यह पूरे शरीर की फैट बर्निंग प्रक्रिया को तेज करता है
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।