फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eye Care: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये हेल्दी चीजें, उतर सकता है चश्मा

Sat, 26 Jul 2025 01:14 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 26 Jul 2025 01:14 PM IST
सार

आज के आधुनिक जीवन में जहां व्यक्ति अधिकतम समय किसी न किसी तरह के स्क्रीन के सामने बिता रहा है, ऐसे में अपनी आंखों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको कुछ खास चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना जरूरी है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Eye Care: Vitamin-Rich Foods to Improve Eyesight and Reduce Spectacle Use
आंखों की देखभाल - फोटो : Freepik.com

Foods For Eyesight: आज की आधुनिक जीवनशैली में, गैजेट्स पर बढ़ता स्क्रीन टाइम और हमारा बदलता खान-पान सीधे हमारी आंखों पर असर डाल रहा है। यही वजह है कि बच्चों से लेकर बड़े तक, अधिकतर लोग कमजोर आंखों की रोशनी की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में आप अच्छी डाइट की मदद से अपनी आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं।



सही पोषण के साथ, आप अपनी आंखों को काफी हद तक स्वस्थ रख सकते हैं, दृष्टि को बेहतर बना सकते हैं, और यहां तक कि चश्मे पर अपनी निर्भरता भी कम कर सकते हैं या नंबर बढ़ने से रोक सकते हैं। कुछ खास विटामिन और खनिज आंखों की सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं। आइए इस लेख में ऐसे विटामिन-रिच फूड्स के बारे में जानते हैं, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके आप अपनी आंखों को सही पोषण दे सकते हैं।  

Eye Care: Vitamin-Rich Foods to Improve Eyesight and Reduce Spectacle Use
आंख - फोटो : freepik.com

आंखों के लिए जरूरी हैं ये पोषक तत्व
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए कुछ खास विटामिन और खनिज की जरूरत होती है। इनमें विटामिन ए सबसे प्रमुख पोषक तत्व है, जो अच्छी दृष्टि, खासकर कम रोशनी में देखने और रतौंधी रोकने के लिए आवश्यक है। विटामिन सी और विटामिन ई दोनों ही शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट हैं जो आंखों की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, साथ ही मोतियाबिंद और उम्र से संबंधित जोखिम को कम करने में सहायक होते हैं।

ओमेगा-3 फैटी एसिड रेटिना के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं और सूखी आंखों की समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, जिंक विटामिन ए को लिवर से रेटिना तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है। अब आइए जानते हैं कि किन पोषक तत्व को डाइट में शामिल करके आप अपनी आंखों का ख्याल रख सकते हैं।

Eye Care: Vitamin-Rich Foods to Improve Eyesight and Reduce Spectacle Use
गाजर - फोटो : Freepik.com

गाजर और शकरकंद
ये बीटा-कैरोटीन (जो शरीर में विटामिन ए में बदल जाता है) के बेहतरीन स्रोत हैं। ये रात में देखने की क्षमता को बढ़ाते हैं और समग्र आंखों के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं।

ये भी पढ़ें- Health Tips: सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ के साथ दिख रहे हैं ये लक्षण, हो सकता है कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत

विज्ञापन
विज्ञापन
Eye Care: Vitamin-Rich Foods to Improve Eyesight and Reduce Spectacle Use
हरी पत्तेदार सब्जियां - फोटो : freepik

हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, केल, और पत्ता गोभी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां ल्यूटिन और जियाजैंथिन के साथ-साथ विटामिन सी और ई से भरपूर होती हैं। ये आंखों को नीली रोशनी से बचाती हैं और उम्र से संबंधित आंखों की बीमारियों, जैसे एएमडी, के जोखिम को कम करती हैं।

ये भी पढ़ें- Alzheimer's Disease: क्या 25 से कम आयु वालों को भी हो सकता है अल्जाइमर, सैयारा मूवी के बाद हो रही है खूब चर्चा, डॉक्टर से जानिए
 

विज्ञापन
Eye Care: Vitamin-Rich Foods to Improve Eyesight and Reduce Spectacle Use
नींबू पानी - फोटो : Adobe Stock

खट्टे फल और शिमला मिर्च
संतरा, नींबू, चकोतरा और रंगीन शिमला मिर्च विटामिन सी के उत्कृष्ट स्रोत हैं। इनके एंटीऑक्सीडेंट गुण आंखों की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाते हैं और मोतियाबिंद के खतरे को कम कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed