फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: सीने में दर्द के साथ दिख रहे हैं ये लक्षण, हो सकता है कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत

Fri, 25 Jul 2025 08:42 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 25 Jul 2025 08:42 PM IST
सार

हाई कोलेस्ट्रॉल एक गंभीर समस्या है, जो अक्सर बिना किसी बड़े लक्षणों के बढ़ती है और हृदय रोग का खतरा बढ़ाती है। लेकिन फिर भी जब कोलेस्ट्रॉल लेवल शरीर में बढ़ता है तो कुछ लक्षण दिखते हैं, आइए जानते हैं।

विज्ञापन
These symptoms are seen along with chest pain it may be a sign of increased bad cholesterol
कोलेस्ट्रॉल - फोटो : Adobe Stock

Symptoms Of High Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी खामोश स्वास्थ्य समस्या है जो अक्सर बिना किसी बड़े लक्षण के बढ़ती रहती है। इसे 'साइलेंट किलर' के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इसके शुरुआती चरणों में कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिखते। हालांकि जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ जाती है और यह धमनियों में प्लाक के रूप में जमा होने लगता है, तो यह धमनियों को संकरा कर देता है, जिससे रक्त प्रवाह बाधित होता है।



ऐसे में, हृदय रोग, हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का जोखिम कई गुना बढ़ जाता है। जब लक्षण दिखने शुरू होते हैं, तो वे अक्सर इस बात का संकेत होते हैं कि समस्या गंभीर हो चुकी है और तुरंत चिकित्सा सहायता की आवश्यकता है। इसके आम लक्षणों की बात की जाए तो सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने के बारे में ज्यादातर लोगों को मालूम है। आइए इस लेख में इन लक्षणों के चार ऐसे प्रमुख लक्षणों के बारे में जानते हैं, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के प्रमुख लक्षण हैं।

These symptoms are seen along with chest pain it may be a sign of increased bad cholesterol
सीने में दर्द - फोटो : Freepik.com

सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ
रक्त वाहिकाओं में कोलेस्ट्रॉल के जमाव से धमनियां कठोर और संकरी हो जाती हैं, जिससे हृदय तक पर्याप्त ऑक्सीजन-युक्त रक्त नहीं पहुंच पाता। इस स्थिति को एथेरोस्क्लेरोसिस  कहते हैं। जब यह धमनियां संकरी होती हैं, तो व्यक्ति को गतिविधि या तनाव के दौरान सीने में दर्द का अनुभव हो सकता है।

यह दर्द अक्सर भारीपन, दबाव या जकड़न के रूप में महसूस होता है। रक्त प्रवाह में कमी के कारण शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती, जिससे सांस लेने में तकलीफ भी महसूस हो सकती है।

These symptoms are seen along with chest pain it may be a sign of increased bad cholesterol
पैरों में दर्द - फोटो : Freepik.com

पैरों में दर्द या सुन्नपन
जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है तो सिर्फ हृदय की धमनियों को ही नहीं, बल्कि पैरों और अन्य अंगों की धमनियों को भी प्रभावित करता है, तो इसे पेरिफेरल आर्टरी डिजीज कहते हैं। इसके कारण पैरों में, खासकर चलने या व्यायाम करते समय, दर्द, ऐंठन, भारीपन या सुन्नपन महसूस हो सकता है। आराम करने पर यह दर्द अक्सर कम हो जाता है। यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि आपके शरीर में रक्त प्रवाह बाधित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These symptoms are seen along with chest pain it may be a sign of increased bad cholesterol
कमजोरी - फोटो : Freepik.com

थकान या कमजोरी
शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण धमनियों में रुकावट आने से कोशिकाओं और मांसपेशियों तक पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं पहुंच पाते हैं। इस कारण बिना किसी स्पष्ट वजह के लगातार थकान या सामान्य कमजोरी महसूस हो सकती है। यह शरीर की ऊर्जा को प्रभावित करता है और दैनिक गतिविधियों को भी मुश्किल बना सकता है।

विज्ञापन
These symptoms are seen along with chest pain it may be a sign of increased bad cholesterol
आंखों की समस्याएं - फोटो : Freepik.com
आंखों के पास या पलकों पर पीले धब्बे
उच्च कोलेस्ट्रॉल का एक और दृश्यमान संकेत आंखों के पास या पलकों पर दिखाई देने वाले पीले या नारंगी रंग के धब्बे होते हैं। ये वास्तव में फैट के जमाव होते हैं, जो सीधे तौर पर शरीर में उच्च कोलेस्ट्रॉल के स्तर का संकेत देते हैं। ये धब्बे आमतौर पर दर्द रहित होते हैं, लेकिन ये एक महत्वपूर्ण चेतावनी हो सकते हैं।

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योग गुरु से संपर्क कर सकते हैं। गर्भावस्था में योग को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed