{"_id":"5f69a6c49287104f1452ed43","slug":"follow-this-routine-to-stay-healthy-and-fit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये रुटीन, नहीं पड़ेंगे बीमार","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये रुटीन, नहीं पड़ेंगे बीमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shashi Shashi
Updated Thu, 24 Sep 2020 08:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज के समय में स्वस्थ रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। बदलती हुई जीवनशैली और खान-पान की खराब आदतें भी हमें कई बार बीमार कर देती हैं। इसलिए अपनी दिनचर्या पर ध्यान देना बहुत जरुरी होता है। एक अच्छा आहार और दिन की सही शुरुआत आपको स्वस्थ रखने में मदद करती है। तंदरुस्त रहने के लिए हमें एक नियमित दिनचर्या का पालन करना जरुरी है, जिससे हमारा शरीर बेहतर तरीके से काम करने में सक्षम बनता है और हम जल्दी-जल्दी बीमार नहीं पड़ते हैं। जिस तरह से किसी काम में सफलता पाने के लिए नियमित अभ्यास की जरुरत होती है, उसी तरह से स्वस्थ बने रहने के लिए भी नियमित दिनचर्या अपनाने की जरुरत होती है। तो चलिए जानते हैं कैसे रह सकते हैं फिट...
2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सबसे पहला नियम है कि सुबह में जल्दी उठें। देर तक सोना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है। इसलिए उठने का एक सही समय निर्धारित करें। रात को समय से सोएं, जिससे आपकी नींद अच्छी तरह से पूरी हो सके और आप सुबह को समय से उठ सकें।
3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सुबह उठकर नियमपूर्वक पानी पीना चाहिए। आप अपनी क्षमतानुसार एक या दो गिलास जितना हो सके पानी पी सकते हैं। इससे आपके शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। लेकिन पानी पीने के बाद कम से कम पौन घंटे (45 मिनट) तक कुछ न खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
व्यायाम करना शरीर के लिए बहुत आवश्यक होता है। व्यायाम करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे शरीर तंदरुस्त बनता है। व्यायाम हमारे शरीर को ऊपरी ही नहीं बल्कि अंदरुनी रुप से भी मजबूत बनाता है। इसके लिए जरुरी नहीं है कि आप रोज जिम जाएं। घर पर भी व्यायाम कर सकते हैं। अगर आपके पास समय नहीं है तो भी व्यायाम के लिए कम से कम 20 मिनट अवश्य निकालें।
विज्ञापन
5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
सुबह का नाश्ता स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरुरी होता है, इसलिए नाश्ते में हेल्दी चीजों को जरुर शामिल करें। जैसे स्प्राउट्स, ड्राइ फ्रूट्स और मौसमी फलों को आप अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। इससे आपको जरुरी पोषक तत्व मिलेंगे। सुबह के नाश्ते को कभी मिस न करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।