फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Loss: 20 की उम्र में ही झड़ने लगे बाल, बढ़ रहा है गंजापन? कहीं आपमें इन विटामिन्स की कमी तो नहीं

Sun, 25 May 2025 09:58 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 25 May 2025 09:58 PM IST
सार

बालों के झड़ने-गंजेपन की समस्या का इलाज सिर्फ बाहरी तेल या दवाओं से नहीं होता, इसकी जड़ शरीर के अंदर छिपी होती है। खासकर विटामिन्स और मिनरल्स की कमी बालों के झड़ने को बढ़ा सकती है। समस्या का सही कारण पता करना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
Hair Loss Increasing Reason know what vitamin deficiency causes hair loss and baldness
बालों के झड़ने की समस्या-गंजापन - फोटो : Adobe stock

बालों के झड़ने-गंजेपन की समस्या समय के साथ बढ़ती जा रही है। कम उम्र, यहां तक कि 20 की उम्र में भी लोग इसका शिकार हो रहे हैं। कहीं आप भी बालों की दिक्कत से परेशान नहीं हैं? 



बालों की समस्या न सिर्फ आपके लुक को बिगाड़ देती है, बल्कि ये आत्मविश्वास को भी कम कर देती है। बालों के इलाज के लिए लोग लाखों खर्च करने को तैयार होते हैं, पर आपके लिए सबसे पहले ये जान लेना जरूरी है कि आपकी समस्या की असली वजह क्या है?

बालों के झड़ने या बढ़ते गंजापन के लिए बदलती जीवनशैली, तनाव, खराब खान-पान और पोषण की कमी को प्रमुख माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि बालों के विकास और मजबूती के लिए कुछ पोषक तत्वों की विशेष भूमिका होती है। कुछ जरूरी विटामिन्स की कमी बालों के झड़ने का कारण बन सकती है। आइए इस बारे में जानते हैं।

Hair Loss Increasing Reason know what vitamin deficiency causes hair loss and baldness
बालों की समस्या के कारण - फोटो : Freepik.com

बालों के झड़ने-गंजेपन की समस्या

डॉक्टर कहते हैं, बालों के झड़ने-गंजेपन की समस्या का इलाज सिर्फ बाहरी तेल या दवाओं से नहीं होता, इसकी जड़ शरीर के अंदर छिपी होती है। खासकर विटामिन्स और मिनरल्स की कमी बालों के झड़ने को बढ़ा सकती है।

संतुलित आहार जिसमें सभी जरूरी विटामिन्स शामिल हों, न सिर्फ बालों को गिरने से रोकेगा बल्कि नए बाल उगने में भी मदद करेगा। अगर आपके भी बाल झड़ रहे हैं तो पहले इसके कारणों को जान लीजिए। आइए जानते हैं कि किन विटामिन्स की कमी आपको गंजा बना सकती है?

Hair Loss Increasing Reason know what vitamin deficiency causes hair loss and baldness
पौष्टिक चीजों का करिए सेवन - फोटो : Freepik.com

विटामिन B7 (बायोटिन) बहुत जरूरी

जब भी बालों की बात होती है बायोटिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है। बायोटिन एक ऐसा विटामिन है जो केराटिन प्रोटीन के निर्माण में सहायक होता है, ये प्रोटीन बालों की संरचना का मुख्य हिस्सा है। अध्ययनों से पता चलता है कि बायोटिन की कमी से बाल पतले और कमजोर होने लगते हैं, जो बाद में गंजेपन का रूप ले सकते हैं।

बायोटिन की पूर्ति के लिए आहार में अंडा, मेवा (बादाम, अखरोट), सीफूड, साबुत अनाज शामिल करें। डॉक्टर की सलाह के आधार पर बायोटिन सप्लीमेंट्स से भी लाभ पाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Loss Increasing Reason know what vitamin deficiency causes hair loss and baldness
सूरजमुखी के बीज में होता है विटामिन-ई - फोटो : Adobe Stock

विटामिन-ई की कमी

बालों और त्वचा की तमाम प्रकार की समस्याओं के लिए विटामिन-ई की कमी को प्रमुख माना जाता है। विटामिन ई एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो बालों की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाता है। एक अध्ययन में यह पाया गया कि विटामिन-ई वाली चीजों को आहार में शामिल करना या इसके सप्लीमेंट्स लेने वालों में बालों की संख्या में वृद्धि देखी गई।

सूरजमुखी के बीज, बादाम, पालक, एवोकाडो में ये विटामिन पाया जाता है।

विज्ञापन
Hair Loss Increasing Reason know what vitamin deficiency causes hair loss and baldness
विटामिन-डी की कमी से होने वाली दिक्कतें - फोटो : freepik.com

विटामिन-डी की कमी से भी हो सकता है गंजापन

विटामिन-डी को आमतौर पर हड्डियों की मजबूती और इम्युनिटी के लिए जरूरी माना जाता रहा है, पर क्या आप जानते हैं कि इसकी कमी आपके बालों के लिए भी समस्या बढ़ाने वाली हो सकती है? कई अध्ययनों में विटामिन डी की कमी और बाल झड़ने के बीच स्पष्ट संबंध पाया गया है। विटामिन डी बालों की विकास को मैनेज करता है और नए हेयर फॉलिकल्स (रोमों) के बनने में मदद करता है। इसकी कमी से बाल पतले होकर झड़ने लग जाते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, किसी भी विटामिन के सप्लीमेंट्स लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। खुद से सप्लीमेंट्स लेना नुकसानदायक हो सकता है।


--------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed