फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: बार-बार सैनिटाइजर का इस्तेमाल सेहत को ऐसे पहुंचा सकता है नुकसान

Thu, 12 Mar 2020 06:22 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 12 Mar 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
hand wash for coronavirus cure use of sanitizer bad effects and side effects

देश और दुनिया में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बीच डॉक्टर और विशेषज्ञ शुरुआत से ही साफ-सफाई और हाइजीन मेंटेन करने की सलाह दे रहे हैं। खासकर हाथों को बार-बार धोना जरूरी बताया गया है, क्योंकि सबसे ज्यादा संक्रमण फैलने का खतरा हाथों के जरिए ही होता है। साबुन या हैंडवॉश से हाथ धोने के लिए पानी जरूरी है और खासकर कार्यस्थल में या सफर में बार-बार वॉशरूम जाना संभव नहीं। ऐसे में लोग हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग कर रहे हैं। लेकिन हद से ज्यादा इसका प्रयोग भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। 

hand wash for coronavirus cure use of sanitizer bad effects and side effects
Hand Wash

इन दिनों हाथ धोने के लिए साबुन की जगह हैंड सैनिटाइजर का उपयोग अधिक किया जा रहा है। हैंड सैनिटाइजर के इस्तेमाल से हमारे हाथों से बैक्टीरिया वा वायरस साफ हो जाते हैं और यह हाथों में एक भीनी सी खुशबू छोड़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हैंड सैनिटाइजर का ज्यादा प्रयोग आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं इससे होने वाले नुकसानों के बारे में: 

hand wash for coronavirus cure use of sanitizer bad effects and side effects
Hand Sanitizer

हैंड सैनिटाइजर में ट्राइक्लोसान नाम का एक केमिकल यानी रसायन होता है। इस केमिकल को हाथ की त्वचा सोख लेती है। इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से यह केमिकल हमारे ब्लड तक भी पहुंच सकता है और ब्लड में मिलने के लिए बाद यह हमारी मांसपेशियों के ऑर्डिनेशन को नुकसान पहुंचाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
hand wash for coronavirus cure use of sanitizer bad effects and side effects
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

सैनिटाइजर में बेंजाल्कोनियम क्लोराइड भी पाया जाता है, जो बैक्टीरिया और वायरस को तो हाथों से निकालता है, लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल हमारी त्वचा के लिए अच्छा नहीं होता। कई लोगों को सैनिटाइजर से त्वचा में जलन और खुजली जैसी समस्याएं होने की भी समस्या हो सकती हैं।

विज्ञापन
hand wash for coronavirus cure use of sanitizer bad effects and side effects
Handwash - फोटो : Social Media

सैनिटाइजर में फैथलेट्स नाम का केमिकल होता है, जो खुशबू के लिए प्रयोग किया जाता है। जिस सैनिटाइजर में इसकी मात्रा ज्यादा होती है, वह हमारे लिए नुकसानदायक  हो सकता है। ज्यादा खुशबू वाले सैनिटाइजर लीवर, किडनी, फेफड़े और हमारे प्रजनन तंत्र को प्रभावित करते हैं। 
 

यह भी पढ़ें: इंफेक्शन से बचना है तो ऐसे बढ़ाएं अपनी इम्यूनिटी, करें इन 6 सुपरफूड का सेवन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed