फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर निर्जला उपवास के कारण हो न जाएं बीमार, रखें इन बातों का ध्यान

Fri, 06 Sep 2024 09:37 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 06 Sep 2024 09:37 AM IST
विज्ञापन
Hartalika Teej 2024 Nirjala Vrat Rules And Health Tips Without Water Fasting
Hartalika Teej 2024 - फोटो : अमर उजाला

Hartalika Teej 2024 Nirjala Vrat Rules: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाता है। हरतालिका तीज पर माता पार्वती, भगवान शिव और उनके परिवार समेत पूजा होती है। इस दौरान महिलाएं निर्जला उपवास करती हैं। यह व्रत करवा चौथ और छठ पूजा की तरह ही कठिन होता है। हरतालिका तीज के दिन महिलाएं अन्न के साथ ही जल का भी सेवन नहीं करती हैं।



निर्जला व्रत करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में महिलाओं को हरतालिका तीज के मौके पर निर्जल उपवास करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि त्योहार में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो।

Hartalika Teej 2024 Nirjala Vrat Rules And Health Tips Without Water Fasting
दही या नारियल पानी पीकर रखें व्रत - फोटो : istock

दही या नारियल पानी पीकर रखें व्रत

उपवास करने से पहले दही का सेवन करें या नारियल पानी पीएं। नारियल पानी शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और दही खाने से अधिक प्यास नहीं लगती है। निर्जला उपवास से पहले दही या नारियल पानी का सेवन करने से व्रत के दौरान ज्यादा प्यास नहीं लगेगी।

Hartalika Teej 2024 Nirjala Vrat Rules And Health Tips Without Water Fasting
धूप से बचें - फोटो : istock

धूप से बचें

उमस भरी गर्मी और धूप के कारण शरीर में पानी की कमी होने लगती है और बहुत अधिक प्यास लगती है। व्रत के दौरान आप प्यास पर तो काबू कर लेते हैं, लेकिन शरीर को पानी की जरूरत महसूस होती है, जिसे पूरा न करने पर चक्कर आना, सिर दर्द होना जैसी समस्याएं हो सकती है। इससे बचने के लिए प्रयास करें कि धूप व गर्मी से बचें ताकि अधिक प्यास न लगे और शरीर से पसीना कम बहे और पानी की जरूरत कम महसूस हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hartalika Teej 2024 Nirjala Vrat Rules And Health Tips Without Water Fasting
थकान से बचें - फोटो : istock

थकान से बचें

शारीरिक सक्रियता के कारण थकान महसूस होती है। थकावट को कम करने के लिए शरीर पानी मांगता है। उपवास में अगर आप पानी नहीं पी सकते हैं तो शारीरिक सक्रियता कम रखें। ज्यादा मेहनत वाला या थकावट वाला काम न करें। आराम करें ताकि शरीर की स्फूर्ति बनी रहे और प्यास कम लगे।

विज्ञापन
Hartalika Teej 2024 Nirjala Vrat Rules And Health Tips Without Water Fasting
स्नान करें - फोटो : instagram

स्नान करें

अगर उपवास के दौरान प्यास लगे या गर्मी और थकान महसूस करें तो हल्के ठंडे पानी से स्नान कर सकते हैं। नहाने से शरीर को ठंडक महसूस होती है और प्यास कम लगती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed