करी पत्ता सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। यह सिर्फ आपके खाने के स्वाद को ही नहीं बढ़ाता है बल्कि कई बीमारियों के जोखिम को भी कम करता है। करी पत्ता कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी से लेकर एंटीऑक्सीडेंट पाये जाते हैं जो कि सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, कब्ज से लेकर डायबिटीज और ब्लड प्रेशर में भी करी पत्ता बेहद लाभकारी है। अगर आपको हर वक्त थकान रहती है और डायरिया की शिकायत है तो भी करी पत्ता आपकी सेहत का ख्याल रखता है। आइए जानते हैं करी पत्ता किस तरह आपको फायदा पहुंचाता है...
{"_id":"5e50f9488ebc3ef3f45099d6","slug":"health-benefits-of-curry-leaves-diabetes-to-blood-pressure","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेहत के लिए बेहद लाभकारी है करी पत्ता, डायबिटीज से लेकर कैंसर तक कई बीमारियों में फायदेमंद","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सेहत के लिए बेहद लाभकारी है करी पत्ता, डायबिटीज से लेकर कैंसर तक कई बीमारियों में फायदेमंद
Sat, 22 Feb 2020 04:36 PM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 22 Feb 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
डायबिटीज
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
curry leaves
करी पत्ता कैंसर के जोखिम को कम करता है क्योंकि इसमें कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने के गुण होते हैं। आप करी पत्ते को चाय की तरह भी पी सकते हैं।
asd
करी पत्ता डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी है। यह आपके ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
acidity
- फोटो : file photo
अगर आपको पाचन तंत्र से संबंधित शिकायते रहती हैं तो करी पत्ता आपके लिए बेहद लाभकारी है। करी पत्ते में डाइजेस्टिव एंजाइम होते हैं जो कि हमारे पाचन तंत्र को सुधारते हैं। अगर आपको गैस और डायरिया की शिकायत है तो आप करी पत्ते को चाय की तरह पी सकते हैं।
विज्ञापन
गलत जगह पर था शख्स का दिल
- फोटो : Social media
करी पत्ता में विटामिन सी और ए पाया जाता है जो लिवर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। इसलिए अगर आप लिवर से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं तो करी पत्ता का सेवन जरूर करें। इसके अलावा करी पत्ते में भरपूर मात्रा में फॉलिक एसिड और आयरन पाया जाता है। करी पत्ता का नियमित रूप से सेवन करने पर एनीमिया की शिकायत नहीं होती है।