फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलसी के बीजों में छिपा है सेहत का खजाना, इसका सेवन देता है आश्चर्यजनक स्वास्थ्य लाभ

Sat, 19 Sep 2020 03:37 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 19 Sep 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of flax seed in Hindi
अलसी के बीज - फोटो : Pixabay
अलसी के छोटे-छोटे बीजों में सेहत का खजाना छिपा हुआ है। इसका सेवन आपको कई स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से बचा सकता है। अलसी को बीजों का सीमित मात्रा में सेवन करने से शरीर में शर्करा की मात्रा कम होती है। इसके अलावा भी ये छोटे से बीज कमाल के स्वास्थ्य फायदे देते हैं। इनके सेवन से वजन को नियंत्रित करने में भी सहायता मिलती है, साथ ही ये दिल के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसलिए अलसी के बीजों को आप अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके स्वास्थ्य लाभ...
Health benefits of flax seed in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अलसी के बीज आपके दिल को स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं। इसमें घुलनशील फाइबर्स पाए जाते हैं जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करने का कार्य करते हैं। इसकी वजह से हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। अलसी में ओमेगा-3 भरपूर मात्रा में होता है। ये भी हमारे दिल के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

Health benefits of flax seed in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अलसी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइटोकैमिकल्स गुण पाए जाते हैं जो बढ़ती उम्र में चेहरे की त्वचा को जवां बनाए रखते हैं, जिससे झुर्रियों की समस्या नहीं होती है। हमारी त्वचा चमकदार बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of flax seed in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

वजन कम करने में भी अलसी के बीज बहुत लाभकारी हैं। ये शरीर में अतिरिक्त चर्बी को कम करते हैं, जिससे हमारा वजन नियंत्रित होता है। इसलिए जो लोग अपने वजन को कम करना चाहते हैं वे अपनी डाइट में अलसी को शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Health benefits of flax seed in Hindi
अलसी के बीज - फोटो : Pixabay

शाकाहारी लोगों को लिए अलसी के बीज एक अच्छा विकल्प है

अलसी में अल्फा लाइनोइक एसिड पाया जाता है, जो अर्थराइटिस, अस्थमा और डायबिटीज जैसे गंभीर रोगों से लड़ने में हमारी सहायता करते हैं। ओमोगा 3 मछलियों में ज्यादा पाया जाता है, इसलिए शाकाहारी लोगों के शरीर में ओमेगा 3 की मात्रा को पूरा करने के लिए अलसी के बीज एक अच्छा विकल्प है। इसके रोजाना सेवन से हमारे शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed