हाई ब्लड प्रेशर और बढ़े हुए शुगर का स्तर मौजूदा समय में सेहत के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। हर उम्र के व्यक्तियों में इसके जोखिम देखे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं अनियंत्रित ब्लड प्रेशर से हृदय रोगों-हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है, वहीं हाई शुगर के कारण डायबिटीज और तंत्रिकाओं से संबंधित विकारों का खतरा बढ़ सकता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए शुगर और ब्लड प्रेशर दोनों को कंट्रोल में रखना जरूरी है।
Health Tips: कोलेस्ट्रॉल-शुगर को कंट्रोल रखना मुश्किल नहीं, आपके घर में ही मौजूद है इसका कारगर उपाय
तुलसी के औषधीय गुण
कई अध्ययनों में तुलसी से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में पता चलता है। तुलसी की पत्तियों के अलावा इसके बीज और अर्क को भी कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए प्रयोग में लाया जाता रहा है। तुलसी पोषक तत्वों से भी परिपूर्ण होती है इसमें विटामिन-ए और सी के साथ कैल्शियम, जिंक, आयरन पाया जाता है।
तुलसी के औषधीय गुण शुगर और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में सहायक हो सकती है।
ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में सहायक
शोधकर्ताओं ने बताया तुलसी में ऐसे औषधीय गुण होते हैं जो टाइप-2 डायबिटीज रोगियों को ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में मददगार हो सकते हैं। पशु और मानव दोनों पर किए गए अध्ययनों से पता चला है कि तुलसी मधुमेह के लक्षणों को रोकने में मददगार साबित हो सकती है। रक्त में अतिरिक्त इंसुलिन, उच्च कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज में होने वाली हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल रखने में भी तुलसी फायदेमंद हो सकती है।
हृदय रोगियों के लिए फायदेमंद
शोधकर्ताओं ने पाया जिन लोगों को हार्ट की समस्या है उन्हें नियमित रूप से तुलसी की पत्तियों का सेवन करना चाहिए। तुलसी के पत्तों का सेवन उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में लाभकारी हो सकती है ।एक अध्ययन में पाया गया कि तुलसी में मौजूद तेल (यूजेनॉल) तनाव-प्रेरित कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। तुलसी के पत्ते का पाउडर खाने के बाद मधुमेह वाले और बिना मधुमेह वाले चूहों में कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी आई।
बहुत लाभप्रद है तुलसी
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया दैनिक आहार में तुलसी को कई प्रकार से शामिल करके इससे लाभ प्राप्त किया जा सकता है। तुलसी की चाय, इसकी पत्तियों या अर्क का सेवन करके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। तनाव-चिंता जैसे विकारों में भी इसके लाभ हैं।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।