Migraine: दिनचर्या की किन गलत आदतों की वजह से ट्रिगर होता है माइग्रेन? यहां जानें
Migraine Management Tips: माइग्रेन एक ऐसी गंभीर समस्या है जिसे अक्सर कुछ लोग परेशान रहते हैं। माइग्रेन के ट्रिगर होने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें से कई बार हमारी दिनचर्या की ही कुछ आदतें होती हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियमित नींद का पैटर्न
नींद की कमी या अधिक नींद माइग्रेन का प्रमुख ट्रिगर हो सकता है। अनियमित नींद मस्तिष्क में तनाव हार्मोन कोर्टिसोल के स्तर को बढ़ाती है, जिससे माइग्रेन शुरू हो सकता है। रात में देर तक जागना, स्क्रीन टाइम, या अनियमित सोने-जागने का समय मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को बाधित करता है। रोजाना 7-8 घंटे की नियमित नींद लें। सोने से पहले स्क्रीन का उपयोग कम करें।
ये भी पढ़ें- Covid-19: बीत गए पांच साल, पर अब भी कोरोना की उत्पत्ति बनी हुई है राज, डब्ल्यूएचओ ने दी अहम जानकारी
असंतुलित आहार और डिहाइड्रेशन
भोजन छोड़ना, अनियमित खानपान, या कैफीन, चॉकलेट, प्रोसेस्ड फूड और चीनी युक्त खाद्य पदार्थ माइग्रेन को ट्रिगर कर सकते हैं। पर्याप्त पानी न पीना भी माइग्रेन का कारण बनता है, क्योंकि डिहाइड्रेशन मस्तिष्क को प्रभावित करता है। रोजाना 8-10 गिलास पानी पिएं। पौष्टिक आहार, जैसे हरी सब्जियां, साबुत अनाज और फल, खाएं।
ये भी पढ़ें- Covid-19: देश में अब कैसे हैं कोरोना से हालात? क्या अब भी बढ़ रहा है संक्रमण, यहां जानिए सबकुछ विस्तार से
तनाव और मानसिक दबाव
तनाव माइग्रेन का सबसे बड़ा ट्रिगर है। काम का दबाव, पारिवारिक तनाव या भावनात्मक उथल-पुथल मस्तिष्क में रासायनिक बदलाव लाते हैं, जो माइग्रेन को बढ़ाते हैं। योग, ध्यान और गहरी सांस लेने की तकनीक तनाव को कम करती हैं। रोजाना 10-15 मिनट ध्यान करें। अपनी महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दें और अनावश्यक मानसिक तनाव से बचें।
ये भी पढ़ें- Mental Health: अक्सर बनी रहती है चिंता-तनाव की समस्या, हो गए हैं चिड़चिड़े? जानिए ऐसे में क्या करें-क्या नहीं
लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करना, तेज धूप, जोरदार शोर या तेज गंध माइग्रेन को ट्रिगर कर सकते हैं। गलत मुद्रा में बैठना या व्यायाम की कमी भी मांसपेशियों में तनाव बढ़ाती है, जो सिरदर्द का कारण बनता है। नियमित हल्का व्यायाम, जैसे सैर या योग, करें। कार्यस्थल पर सही मुद्रा अपनाएं और तेज रोशनी से बचने के लिए सनग्लास पहनें। साथ ही हर दिन 2-3 घंटे का डिजिटल डिटॉक्स की आदत डालें।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।