{"_id":"68627cec9014aaa9790e02bf","slug":"national-doctors-day-2025-why-is-doctors-day-celebrated-know-what-is-this-year-theme-and-its-importance-2025-06-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"National Doctor’s Day 2025: क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे? जानिए क्या है इस साल की थीम और महत्व","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
National Doctor’s Day 2025: क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे? जानिए क्या है इस साल की थीम और महत्व
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Mon, 30 Jun 2025 05:36 PM IST
सार
National Doctors Day 2025: हर साल एक जुलाई के दिन नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। इस साल डॉक्टर्स डे का थीम बेहद खास है। अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि आखिर 1 जुलाई को ही क्यों डॉक्टर्स डे मनाया जाता है, आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
National Doctors Day 2025: भारत में हर साल 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। यह दिन चिकित्सकों के अथक प्रयासों, निस्वार्थ समर्पण और समाज के प्रति उनकी अमूल्य सेवाओं की सराहना करने का एक विशेष अवसर है। चिकित्सा को नोबल पेशे के रूप में जाना जाता है और चिकित्सकों को समाज में भगवान का दर्जा दिया गया है।
यह दिन न केवल डॉक्टरों की मेहनत को सराहता है, बल्कि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की चुनौतियों और प्रगति पर चर्चा का मंच भी प्रदान करता है। साल 2025 में नेशनल डॉक्टर्स डे का थीम है 'Behind the Mask: Who Heals the Healers?'। आइए इस लेख में इस दिन के इतिहास और महत्व बारे में विस्तार से जानते हैं।
थीम का अर्थ
इस थीम का अर्थ है कि डॉक्टर, जो खुद मास्क के पीछे रहकर हमेशा दूसरों के तकलीफ को ठीक करने में लगे रहते हैं, अक्सर खुद अपनी भलाई को नजरअंदाज कर देते हैं। यह थीम इस बात पर जोर देती है कि डॉक्टरों को भी भावनात्मक और मानसिक सहारे की जरूरत होती है। यह समाज, स्वास्थ्य प्रणालियों और खुद डॉक्टरों से सवाल करती है कि जो दूसरों को ठीक करते हैं, उन्हें कौन ठीक करेगा? इसका उद्देश्य डॉक्टरों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण के लिए जागरूकता बढ़ाना और उन्हें जरूरी सहायता प्रदान करना है।
Trending Videos
2 of 5
नेशनल डॉक्टर्स डे 2025
- फोटो : Adobe Stock
क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे?
नेशनल डॉक्टर्स डे की शुरुआत 1991 में भारत सरकार द्वारा की गई थी। यह दिन प्रख्यात दूरदर्शी चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय को श्रद्धांजलि देने के लिए समर्पित है। डॉ. रॉय का जन्म और निधन दोनों 1 जुलाई (1882-1962) को हुआ था।
उन्होंने भारतीय चिकित्सा परिषद (IMA) और कई मेडिकल कॉलेजों की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 1961 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इस दिन को उनके जन्मदिन और पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में चुना गया, जो उनकी चिकित्सा और सार्वजनिक स्वास्थ्य में योगदान के महत्व को रेखांकित करता है।
डॉक्टर्स डे डॉक्टरों की निस्वार्थ सेवा को सम्मानित करने का अवसर है। यह दिन समाज को याद दिलाता है कि चिकित्सक हमेशा मरीजों के इलाज के लिए तटस्थ होकर खड़े रहते हैं। खासकर कोविड-19 महामारी जैसे संकटों में डॉक्टरों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लाखों लोगों की जान बचाई थी। यह दिन स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सुधार, चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देना और डॉक्टरों की भलाई के लिए जागरूकता बढ़ाने का भी बड़ा मौका देता है।
विज्ञापन
5 of 5
नेशनल डॉक्टर्स डे 2025
- फोटो : Adobe Stock
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस सिर्फ महामारी में ही नहीं, बल्कि हर दिन गांवों से शहरों तक सभी मेडिकल प्रोफेशनल्स की भूमिका को सार्वजनिक स्वीकृति देता है। यह दिन सामान्य चिकित्सकों से लेकर विशेषज्ञों और सर्जनों तक, उन सभी डॉक्टरों का सम्मान करता है जिन्होंने सेवा और उपचार की शपथ ली है। यह उनके अथक योगदान को स्वीकार करने का दिन है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।