Cinnamon Water Benefits: दालचीनी हमारी भारतीय रसोई का एक बेहद स्वादिष्ट और सुगंधित मसाला है। आयुर्वेद में दालचीनी को औषधीय गुणों का खजाना भी माना जाता है। सदियों से इसे खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी चमत्कारी माना जाता रहा है। दालचीनी का पानी पीने के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं।
Cinnamon Water: दालचीनी का पानी पीने से मिलते हैं ये बड़े फायदे, जानें सेहत के लिए कितना फायदेमंद ये मसाला
दालचीनी का पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं, और अच्छी बात यह है कि यह बहुत किफायती है और आसानी से उपलब्ध है। आइए इस लेख में दालचीनी के पानी के फायदे के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मधुमेह नियंत्रण में सहायक
दालचीनी का पानी ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें मौजूद सिनामाल्डिहाइड जैसे यौगिक इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाते हैं, जिससे मधुमेह रोगियों को लाभ मिलता है। सुबह खाली पेट एक गिलास दालचीनी का पानी पीने से मधुमेह प्रबंधन में मदद मिलती है। हालांकि, मधुमेह की दवाइयां लेने वाले लोगों इसके सेवन से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
ये भी पढ़ें- Covid-19: देश में अब कैसे हैं कोरोना से हालात? क्या अब भी बढ़ रहा है संक्रमण, यहां जानिए सबकुछ विस्तार से
वजन घटाने में प्रभावी
दालचीनी का पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जो वजन घटाने में सहायक है। इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भूख को नियंत्रित करते हैं, जिससे जंक फूड की क्रेविंग कम होती है। यह शरीर में फैट बर्न करने की प्रक्रिया को तेज करता है। रोजाना एक गिलास दालचीनी का पानी पीने से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।
ये भी पढ़ें- चिंताजनक: सेहत पर 'ट्रिपल अटैक', इन कारणों से युवाओं में बढ़ गया है समय से करीब 20 साल पहले मौत का खतरा
पाचन तंत्र को बेहतर बनाए
दालचीनी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र को हेल्दी रखते हैं। यह कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं को कम करता है। दालचीनी का पानी आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है और पाचन एंजाइमों को सक्रिय करता है। रोज एक गिलास दालचीनी का पानी पीने से पेट हल्का और स्वस्थ रहता है।
दालचीनी का पानी कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है, जिससे हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है।
सेवन की सही विधि
एक चम्मच दालचीनी पाउडर या एक छोटी दालचीनी की छड़ी को एक गिलास पानी में रातभर भिगोएं या 5 मिनट उबालें। सुबह छानकर खाली पेट पिएं। स्वाद के लिए शहद या नींबू मिला सकते हैं। अधिक मात्रा में दालचीनी का पानी पीने से बचें, क्योंकि यह पेट में जलन पैदा कर सकता है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।