फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: ये 5 जूस देंगे चिलचिलाती गर्मी में भी ठंडक का एहसास, जानें इनके गजब के फायदे

Wed, 09 Jun 2021 01:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 09 Jun 2021 01:08 PM IST
विज्ञापन
Health tips for Summer These five juices are very beneficial in summer
गर्मियों में पिएं ये जूस - फोटो : Pixabay

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

जून महीने का एक सप्ताह बीत चुका है, और दूसरे सप्ताह की शुरुआत के साथ ही गर्मी का भारी प्रकोप देखा जा रहा है। दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी गर्मी है। आलम ये है कि यूपी के गाजियाबाद और नोएडा में तो पारा 41 डिग्री तक पहुंच गया है। जहां बाहर चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर रही है, तो वहीं, घर के पंखे-कूलर भी गर्मी के आगे दम तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, गर्मियों में तपती धूप से लगातार पसीना निकलने से शरीर के अंदर पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन का सबसे ज्यादा खतरा होता है। ऐसे में कुछ जूस हैं, जिनका सेवन आप इस चिलचिलाती गर्मी में कर सकते हैं। ये जूस आपको गर्मी में ठंडक का एहसास देने के साथ ही कई फायदे भी दे सकते हैं। तो चलिए हम अगली स्लाइड्स में इन जूस के बारे में जानेंगे, जिनका सेवन आप कर सकते हैं।

Health tips for Summer These five juices are very beneficial in summer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आम पन्ना

  • गर्मी में आप आम पन्ना का सेवन कर सकते हैं। बच्चों से लेकर बाकी लोगों तक, सभी को इसका स्वाद काफी पसंद होता है। ये पेय पदार्थ गर्मी में काफी फायदे भी देता है। ताजगी देना, गर्मी में राहत देना, गले को ठंडा रखने जैसे कई फायदे आम पन्ना के सेवन से मिल सकते हैं। गर्मियों में इसका सेवन करने से पाचन भी सही रहता है।
Health tips for Summer These five juices are very beneficial in summer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तरबूज का जूस

  • वैसे तो गर्मियों में आप तरबूज को सीधा खा भी सकते हैं। बस इसे खाने से पहले आपको थोड़ा ठंडा कर लेना चाहिए। इसमें विटामिन- सी, बी, बी2 और बी3 के साथ ही 92 प्रतिशत पानी होता है। गर्मियों में इसे पानी की पूर्ति करने के लिए सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। वहीं, अगर आप या बच्चे इसे खाना पसंद नहीं करते, तो आप इसका जूस भी निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips for Summer These five juices are very beneficial in summer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नारियल का पानी

  • नारियल का पानी गर्मियों में हमारे शरीर को कई लाभ देता है। इसमें कम कैलोरी होती है जो आपके शरीर के वजन को घटाने में सहायक होता है। नारियल पानी में संपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। यही नहीं, नारियल पानी का सेवन करने से ये हमारे एनर्जी लेवल को बढ़ाने और हमारी थकान को दूर करने में भी हमारी मदद करता है। 
विज्ञापन
Health tips for Summer These five juices are very beneficial in summer
लस्सी - फोटो : Social Media

मट्ठा

  • मट्ठा जिसे हम छाछ के रूप में भी जानते हैं। गर्मियों में ये हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होती है। साथ ही ये हमारे शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम भी करती है। इसमें विटामिन-बी, पोटेशियम और प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। आप इसे घर में भी बना सकते हैं या फिर बाजार में कई तरह की छाछ उपलब्ध होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed