प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey
हम खुद को स्वस्थ रख पाएं, इसके लिए हम कई चीजों का सेवन करते हैं। हम एक ऐसी डाइट चुनते हैं जो पौष्टिक तत्वों से भरी होती है, जो हेल्दी होती है, जिसमें विटामिन, मिनरल्स, आयरन जैसे कई अन्य गुण मौजूद होते हैं। वहीं, नींबू पानी का सेवन भी लोग काफी करते हैं। कोरोना काल में तो विटामिन-सी की वजह से नींबू का सेवन काफी ज्यादा मात्रा में लोग कर रहे हैं। नींबू में विटामिन-सी होने की वजह से ये हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए काफी लाभदायक होता है। यही नहीं, लोग सुबह के समय खाली पेट भी नींबू के पानी का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अगर नींबू पानी का सेवन जरूरत से ज्यादा किया जाए, तो ये हमें नुकसान भी दे सकता है? शायद नहीं, तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं...