सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Health Tips: क्या आपको फोकस करने में हो रही परेशानी? कहीं ये पॉपकॉर्न सिंड्रोम तो नहीं

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 12 Nov 2025 12:21 PM IST
सार

आज के समय जो लोग अधिक स्क्रीन देखते हैं, उन्हें सामान्य तौर पर फोकस करने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हर सेकेंड दिमाग भटकता है और अलग-अलग तरह के ख्याल आते हैं। आइए इस लेख में इसी से बचाव के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Health Tips What is Popcorn Syndrome And Its Effects Focus Issue Brain Stress Management
पॉपकॉर्न सिंड्रोम - फोटो : Amar Ujala

Popcorn Syndrome: अगर आपको लगातार किसी एक काम पर ध्यान केंद्रित करने में मुश्किल हो रही है, आपका दिमाग हमेशा एक विचार से दूसरे विचार पर तेजी से कूद रहा है, तो आप 'पॉपकॉर्न सिंड्रोम' के शिकार हो सकते हैं। यह कोई मेडिकल रोग नहीं है, बल्कि एक व्यवहारगत स्थिति है जो हमारे डिजिटल युग की देन है। जिस तरह पॉपकॉर्न तेजी से उछलता है, उसी तरह हमारा दिमाग लगातार कई सारे नोटिफिकेशन, मैसेज और मल्टीटास्किंग के कारण अति-सक्रिय हो जाता है।



विशेषज्ञों के मुताबिक टेक्नोलॉजी पर अत्यधिक निर्भरता के कारण हमारा मस्तिष्क इतनी तेजी से सूचनाएं प्रोसेस करने का आदी हो गया है कि वह शांत और धीमी गति से किए जाने वाले कामों पर फोकस नहीं कर पाता। यह स्थिति न केवल प्रोडक्टिवीटी को कम करती है, बल्कि यह आपकी याददाश्त और मानसिक शांति को भी गंभीर रूप से प्रभावित करती है। अगर किसी को भी इस तरह के लक्षण दिखते हैं तो उसे इस सिंड्रोम को पहचानना और अपनी डिजिटल आदतों में बदलाव लाना बहुत जरूरी है।

Trending Videos
Health Tips What is Popcorn Syndrome And Its Effects Focus Issue Brain Stress Management
Mobile Use - फोटो : Adobe stock

डिजिटल ओवरलोड से दिमाग पर असर
पॉपकॉर्न सिंड्रोम का मुख्य कारण डिजिटल ओवरलोड है। हमारा दिमाग लगातार ईमेल, सोशल मीडिया अपडेट्स, और मैसेज की जांच करने की आदत बना लेता है। इस आदत के कारण दिमाग हर कुछ मिनट में डोपामाइन की छोटी खुराक की मांग करता है। यह लगातार उत्तेजना दिमाग के उस हिस्से को कमजोर करती है जो गहन एकाग्रता और समस्या समाधान के लिए जिम्मेदार होता है, जिससे ध्यान लगाने में दिक्कत आती है।


ये भी पढ़ें- World Diabetes Day 2025: क्या डायबिटीज रोगियों को चावल खाना चाहिए, जानें कौन-सा चावल इनके लिए बेस्ट होता है?
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips What is Popcorn Syndrome And Its Effects Focus Issue Brain Stress Management
ऑनलाइन गेम्स के बढ़ती लत - फोटो : Freepik.com

प्रोडक्टविटी और नींद की समस्या
इस सिंड्रोम से पीड़ित व्यक्ति एक समय में कई काम शुरू तो कर देता है, लेकिन किसी को भी पूरा नहीं कर पाता, जिससे प्रोडक्टिविटी में भारी गिरावट आती है। इसके अलावा सोने से ठीक पहले स्क्रीन देखने या मैसेज चेक करने की आदत दिमाग को शांत नहीं होने देती, जिससे नींद की गुणवत्ता खराब होती है। नींद की कमी अगले दिन फोकस की समस्या को और बढ़ा देती है।


ये भी पढ़ें- Diabetes: डरा रहे हैं डायबिटीज के आंकड़े, भारत में हर दूसरे व्यक्ति का शुगर लेवल ठीक नहीं
 
Health Tips What is Popcorn Syndrome And Its Effects Focus Issue Brain Stress Management
मेडिटेशन के कई सारे फायदे - फोटो : Freepik.com

माइंडफुलनेस और नियम
पॉपकॉर्न सिंड्रोम से बचने के लिए माइंडफुलनेस और डिजिटल डिटॉक्स अपनाना जरूरी है। रोजाना 10 मिनट का ध्यान करें ताकि दिमाग को शांत रहने की आदत पड़े। काम के दौरान नोटिफिकेशन को बंद कर दें, और अपने फोन को हर घंटे केवल एक बार देखने का नियम बनाएं। एक समय में एक ही काम करने पर ध्यान केंद्रित करें।

विज्ञापन
Health Tips What is Popcorn Syndrome And Its Effects Focus Issue Brain Stress Management
फॉरेस्ट बाथिंग - फोटो : Adobe Stock
डिजिटल डिटॉक्स और ब्रेन एक्सरसाइज
सप्ताह में एक बार डिजिटल डिटॉक्स (एक दिन के लिए स्क्रीन से पूरी तरह दूर रहना) का अभ्यास करें। अपने दिमाग को तेज करने के लिए किताबें पढ़ें या पजल्स हल करें। ये गतिविधियां दिमाग को शांत और केंद्रित रहने का अभ्यास कराती हैं। गहरी सांस लेने के व्यायाम भी तनाव कम करके एकाग्रता को सुधारने में मदद करते हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed