फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: यूरिन इंफेक्शन से लेकर किडनी स्टोन तक का कारण बन सकती है यह गलत आदत, बरतें सावधानी

Sat, 16 Jul 2022 11:41 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 16 Jul 2022 11:41 AM IST
विज्ञापन
Holding Pee Disadvantages Is Holding Urine For Long Time Dangerous For Health
यूरिन इंफेक्शन का बढ़ता खतरा - फोटो : istock

हम सभी अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए कई तरह के उपाय करते रहते हैं, पर जाने अनजाने ही कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं जो कई तरह की बीमारियों को जन्म दे सकती है। कुछ स्थितियों में तो इसके कारण किडनी तक भी गंभीर समस्याओं का खतरा हो सकता है। पेशाब को देर तक रोक कर रखना, ऐसी ही गड़बड़ आदतों में से एक है। आमतौर पर सफर के दौरान या फिर उपयुक्त स्थान न मिल पाने के कारण कई बार हमें यूरिन होल्ड करना पड़ता है, पर अगर आपके साथ अक्सर ही यह होता रहता है तो सेहत पर इसके गंभीर दुष्प्रभाव होने का जोखिम हो सकता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि जब पेशाब की थैली लगभग आधी से अधिक भर जाती है, तो यह मस्तिष्क को संकेत भेजता है कि यह पेशाब करने का समय है। ऐसी स्थिति में यूरिन होल्ड करने से  इसका असर संबंधित अंगों पर पड़ने लगता है। इसके कारण किडनी और पेशाब की नली प्रभावित होने लगती है, जो शरीर में कई प्रकार की समस्याओं का कारण बन सकती है। आइए जानते हैं कि पेशाब को देर तक रोक के रखने के क्या दुष्प्रभाव हो सकते हैं?

Holding Pee Disadvantages Is Holding Urine For Long Time Dangerous For Health
यूरिन होल्ड करने के नुकसान - फोटो : istock

पेशाब के दौरान दर्द की समस्या

यदि आपको अक्सर ही पेशाब को रोककर रखना पड़ता है तो इसके कारण मूत्राशय या किडनी में दर्द और असहजता महसूस होती रह सकती है। इतना ही नहीं अगर आपको अक्सर पेशाब को रोकना पड़ता है तो इसके कारण पेशाब की नली और संबंधित मांसपेशियों में जकड़न हो सकती है, जिससे पेशाब करने में भी दर्द हो सकता है। इस तरह की आदतों से बचें।

Holding Pee Disadvantages Is Holding Urine For Long Time Dangerous For Health
यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन का जोखिम - फोटो : istock

यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन का खतरा

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बहुत देर तक पेशाब को रोके रखने से बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं, जिससे यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) होने को जोखिम रहता है। खासकर अगर किसी व्यक्ति को पहले भी यूटीआई की दिक्कत रह चुकी हो तो इसके कारण उसमें खतरा और भी बढ़ जाता है। इसके अलावा जो लोग पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, उनमें यूटीआई विकसित होने की आशंका अधिक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holding Pee Disadvantages Is Holding Urine For Long Time Dangerous For Health
बहुत देर तक पेशाब रोकने से जलन या दर्द की समस्या हो सकती है - फोटो : Pixabay

ब्लैडर की समस्या

लंबे समय तक पेशाब को रोकने की स्थिति में मूत्राशय में खिंचाव होने का भी खतरा हो सकता है। गंभीर स्थितियों में इसके कारण मूत्राशय के लिए सामान्य रूप से सिकोड़ना और छोड़ना मुश्किल बन सकता है। पेशाब की थैली में होने वाली इस तरह की समस्या का शरीर के अन्य अंगों पर भी नकारात्मक असर हो सकता है, इस बारे में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है।

विज्ञापन
Holding Pee Disadvantages Is Holding Urine For Long Time Dangerous For Health
किडनी स्टोन की समस्या के कारण - फोटो : पिक्साबे

किडनी स्टोन की बढ़ती समस्या

पेशाब को देर तक रोक कर रखने का सबसे बड़ा नुकसान इसके कारण किडनी स्टोन बनने के खतरे को माना जाता है। देर तक पेशाब को रोकने से इसमें खनिज की मात्रा अधिक हो जाती है। पेशाब में यूरिक एसिड और कैल्शियम ऑक्सालेट जैसे खनिज होते हैं, ऐसे में समय से इन्हें बाहर न निकालने के कारण इनके किडनी में इकट्ठा होने का खतरा रहता है, जिससे स्टोन बन सकता है।


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed