{"_id":"5e527e9c8ebc3ef3fe6225e8","slug":"holi-2020-benefits-of-thandai-good-for-health","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुणों से भरपूर है होली का पसंदीदा पेय ठंडाई, शरीर को मिलती है ताकत, पाचन होता है दुरुस्त","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
गुणों से भरपूर है होली का पसंदीदा पेय ठंडाई, शरीर को मिलती है ताकत, पाचन होता है दुरुस्त
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Tue, 10 Mar 2020 07:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
thandai
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
होली रंगों और पकवानों का त्योहार है। इस खास मौके पर लोग तरह-तरह की खाने वाली चीजें बनाते हैं। सबसे खास इस मौके पर ठंडाई होती है। लोग बड़े ही चाव से ठंडाई का सेवन करते हैं। ठंडाई शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। आइए जानते हैं, किस तरह ठंडाई हमारी शरीर को फायदा पहुंचाता है:
2 of 5
thandai
ठंडाई को स्वादिष्ट बनाने के लिए सौंफ का इस्तेमाल किया जाता है। ठंडाई में सौंफ की मात्रा होने से शरीर को ठंडक मिलती है। सौंफ में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण मौजूद रहता है, जिससे पाचन क्रिया में सुधार होता है। सौंफ से गैस्ट्रिक समस्याएं दूर होती हैं।
3 of 5
thandai
ठंडाई पेट के लिए बेहतर चीज है। शरीर को ठंडक देने के अलावा ये पेट फूलने जैसी समस्या को भी दूर करती है। ठंडाई में मेथी और सौंफ का इस्तेमाल किया जाता है जो पाचन क्रिया को बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
watermelon
ठंडाई में तरबूज के बीज मिलाए जाते हैं। इससे शरीर को प्राकृतिक ऊर्जा मिलती है। इसके अलावा ठंडई में मिले बादाम और पिस्ता से भी शरीर को ताकत मिलती है और पीने वाला इससे एनर्जिटिक फील करता है।
विज्ञापन
5 of 5
thandai
- फोटो : Social Media
ठंडाई में काली मिर्च और लौंग जैसे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। इनसे मिलकर तैयार ठंडाई इम्यून सिस्टम को बेहतर करने में फायदेमंद साबित होती है। साथ ही अगर ठंडाई में केसर मिलाया जाए और उसका सेवन किया जाए तो ठंडाई एंटी-डिप्रेशन और एंटी-ऑक्सीडेंट का काम करती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।