सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Holi 2026: खराब मावा की मिठाई से इन बीमारियों का बढ़ जाता है जोखिम, ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 01 Mar 2026 07:35 PM IST
सार

Adulterated Mava Risks: त्योहारों के समय नकली मावे की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। अक्सर बाजारों में ऐसे मावे बिकते हैं जो खतरनाक रसायन से बने होते हैं, जिसके सेवन से शरीर को कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Holi 2026 Alert: How Adulterated Mava Damages Liver & Kidney and Expert Safety Tips
नकली मावा - फोटो : Adobe Stock

Symptoms Of Food Poisoning From Adulterated Mava: होली रंगो का त्योहार है, लेकिन साथ ही इस त्योहार पर कई तरह की मिठाइयां भी खाने का चलन है। मगर अक्सर ही ऐसी खबरें देखने को मिलती हैं की बाजार में बिकने वाली मिठाईयां मिलावटी और खराब मावे से बनी हैं। बहुत से लोग अनजानें में ही इन मिठाइयों का सेवन करते हैं, जो इस खुशी के मौके को बीमारी में बदल सकती हैं। 



त्योहारों के सीजन में मांग बढ़ने के कारण अक्सर मुनाफाखोर सिंथेटिक दूध, डिटर्जेंट और यूरिया जैसे खतरनाक रसायनों का इस्तेमाल करके नकली मावा तैयार करते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, दूषित मावे का सेवन करना न सिर्फ पाचन तंत्र बिगड़ता है, बल्कि यह शरीर के महत्वपूर्ण अंगों जैसे लिवर और किडनी को भी गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। 

खराब मावे में हानिकारक बैक्टीरिया जैसे ई-कोलाई पनपने लगते हैं, जो फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकते हैं। आइए इस लेख में इसी से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Trending Videos
Holi 2026 Alert: How Adulterated Mava Damages Liver & Kidney and Expert Safety Tips
नकली मावा की मिठाई (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe stock

मिलावटी मावा में किन केमिकल का इस्तेमाल होता है?

  • नकली मावे में सफेदी और झाग लाने के लिए डिटर्जेंट पाउडर और कास्टिक सोडा मिलाया जाता है।
  • वजन बढ़ाने और दूध को गाढ़ा दिखाने के लिए इसमें यूरिया और घटिया दर्जे का स्टार्च उपयोग होता है।
  • कई बार चिकनाई के लिए रिफाइंड तेल या जानवरों की चर्बी और खराब किस्म का ब्लॉटिंग पेपर भी पीसकर मिला दिया जाता है।

 

ये भी पढ़ें- Obesity: 'ओबेसिटी जीन' पर अटैक करके जीत सकते हैं मोटापे की जंग, डॉक्टरों ने बताया इसका असरदार तरीका
विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2026 Alert: How Adulterated Mava Damages Liver & Kidney and Expert Safety Tips
पाचन स्वास्थ्य की समस्याएं - फोटो : adobe stock images

किन बीमारियों का जोखिम बढ़ा देता है ये नकली मावा?

  • इसके सेवन से गंभीर फूड पॉइजनिंग का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
  • लंबे समय तक इन रसायनों के शरीर में जाने से कैंसर और अल्सर जैसी जानलेवा बीमारियां पनपने लगती हैं।
  • दूषित मावे में मौजूद बैक्टीरिया के कारण टाइफाइड, पीलिया और आंतों का संक्रमण भी हो सकता है।

 

ये भी पढ़ें- Heart Health: टीएमटी टेस्ट क्या होता है, कब पड़ती है इसकी जरूरत? यहां जानिए सबकुछ आसान भाषा में
Holi 2026 Alert: How Adulterated Mava Damages Liver & Kidney and Expert Safety Tips
किडनी में पथरी की शिकायत - फोटो : Adobe Stock

क्या मिलावटी मावा हमारे लिवर और किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है?

  • जी हां यूरिया और डिटर्जेंट जैसे केमिकल सीधे किडनी के फिल्टरिंग सिस्टम को डैमेज कर सकते हैं।
  • इन टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने के प्रयास में लिवर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे वह भी खराब हो सकता है।
  • अधिक रसायनों के कारण खून में टॉक्सिन्स बढ़ जाती है, जो पूरे शरीर के मेटाबॉलिज्म को बिगाड़ देती है।
विज्ञापन
Holi 2026 Alert: How Adulterated Mava Damages Liver & Kidney and Expert Safety Tips
डिहाइड्रेशन - फोटो : Freepik.com

किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए?

  • मिठाई खाने के 2-6 घंटे के भीतर तेज मरोड़ के साथ पेट दर्द और लगातार उल्टी होना प्रमुख लक्षण है। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।
  • शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) की वजह से चक्कर आना, धुंधला दिखना और ब्लड प्रेशर का गिरना।
  • अगर त्वचा पर अचानक लाल चकत्ते या खुजली शुरू हो, तो यह केमिकल रिएक्शन का संकेत हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed