फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayurveda: आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होता है शहद, क्या डायबिटीज के मरीज भी कर सकते हैं इसका सेवन?

Sun, 09 Aug 2026 08:41 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 09 Aug 2026 08:41 PM IST
सार

चीनी की तुलना में तो शहद न केवल सुरक्षित है, बल्कि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं जो मधुमेह की जटिलताओं को कम कर सकते हैं। पर इसका सेवन कितना सुरक्षित है यह व्यक्ति की सेहत पर निर्भर करता है।

विज्ञापन
honey benefits in hindi know Can People With Diabetes eat Honey
डायबिटीज में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? - फोटो : Adobe stock

शहद हमारी सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी है। आयुर्वेदिक और मेडिकल साइंस ने भी तमाम अध्ययनों में पाया कि शहद का सेवन कई प्रकार से हमारी सेहत को बूस्ट दे सकता है। इसे पाचन से लेकर त्वचा की समस्याओं और चीनी के विकल्प के तौर पर सेवन किया जाता रहा है। चूंकि यह स्वाद में मीठा होता है ऐसे में सवाल उठता है कि क्या डायबिटीज रोगी भी इसका सेवन कर सकते हैं? क्या शहद, ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा देती है, आइए इस बारे में आगे विस्तार से समझते हैं।



आम तौर पर माना जाता रहा है कि जिन चीजों का स्वाद मीठा होता है उनसे ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है, पर सभी के मामले में ऐसा नहीं है। बात अगर शहद की हो तो इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 58 होता है जबकि मधुमेह वाले लोगों को 55 ग्लाइसेमिक इंडेक्स से अधिक वाली चीजें न खाने की सलाह दी जाती है।

ग्लाइसेमिक इंडेक्स वह स्केल है जिसकी मदद से यह जाना जा सकता है कि भोजन में मौजूद कार्बोहाइड्रेट कितनी देर में ग्लूकोज बनता है और किस गति से खून में शुगर की मात्रा बढ़ती है। इस आधार पर शहद का सेवन डायबिटीज की समस्या को बढ़ा सकता है।

honey benefits in hindi know Can People With Diabetes eat Honey
डायबिटीज में खान-पान का रखें ध्यान - फोटो : Freepik.com

डायबिटीज में शहद खा सकते हैं?

कुछ लोग अपनी चाय में शहद मिलाते हैं या बेक करते समय इसे स्वीटनर के रूप में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या मधुमेह वाले लोगों के लिए शहद सुरक्षित है? इसपर अध्ययनों में अलग-अलग तर्क मिलते हैं। टाइप-2 डायबिटीज वाले लोगों को अपने कार्बोहाइड्रेट और चीनी के सेवन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
 

  • चीनी की तुलना में तो शहद न केवल सुरक्षित है, बल्कि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं जो मधुमेह की जटिलताओं को कम कर सकते हैं।
  • पर इसका सेवन कितना सुरक्षित है यह व्यक्ति की सेहत पर निर्भर करता है।
honey benefits in hindi know Can People With Diabetes eat Honey
शुगर की जगह शहद - फोटो : Freepik.com

चीनी की जगह खाएं शहद

आमतौर पर, कई व्यंजनों में चीनी के स्थान पर शहद का उपयोग किया जाता है। लेकिन क्योंकि शहद, चीनी से अधिक मीठा होता है, ऐसे में यह जटिलताओं को बढ़ाने वाला भी हो सकता है। चीनी और शहद दोनों ही रक्त शर्करा स्पाइक्स का कारण बन कर सकते हैं, इसलिए शहद के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह ले लेना बहुत आवश्यक है।

यह चीनी का विकल्प तो हो सकता है पर हर डायबिटीज रोगी के लिए सुरक्षित नहीं माना जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
honey benefits in hindi know Can People With Diabetes eat Honey
डायबिटीज में शहद - फोटो : इंस्टाग्राम

इन बातों को भी जानिए

शहद का सेवन करने के जोखिम और लाभ दोनों हो सकते हैं, खासकर यदि आपको मधुमेह है तो बिना डॉक्टर के सलाह के इसका सेवन न करें। शहद ब्लड शुगर के स्तर को प्रभावित कर सकता है। डॉक्टर यह सलाह देते हैं कि जब तक आपका मधुमेह अच्छी तरह से प्रबंधित नहीं हो जाता तब तक आपको अधिक मिठास वाली चीजों से बचना चाहिए।

गर्भवती और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों को कच्चे शहद का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह पास्चुरीकृत नहीं होता है। इस प्रकार के शहद का सेवन करने से संक्रमण का खतरा हो सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed