चेहरा सिर्फ हमारी पहचान नहीं हैं, बल्कि जब बात सेहत की आती है तो यही चेहरा शरीर के भीतर चल रही कई गड़बड़ियों को प्रकट भी कर सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सदियों से चेहरे को देखकर कई बीमारियों का अंदाजा लगाया जाता रहा है। अभी भी डॉक्टर बीमारियों का पता लगाने के लिए आंख, जीभ देखते हैं और मुंह खोलने को बोलते हैं।
Health Alert: आईना देखते ही मिल सकते हैं बीमारियों के संकेत, चेहरे के ये बदलाव खोलते हैं सेहत के राज
आंखों का सफेद हिस्सा या त्वचा पीली पड़ना जॉन्डिस कहलाता है। यह शरीर में बिलीरुबिन बढ़ने के कारण होता है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जिनमें हेपेटाइटिस, शराब से जुड़ी लिवर बीमारी, पित्त की पथरी और कुछ अन्य स्थितियां शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेहरे में होने वाले बदलावों को जानिए
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, लिवर से लेकर शरीर में ऑक्सीजन की कमी या रक्त संचार की गंभीर समस्या तक का अंदाजा चेहरे में होने वाले बदलावों को देखकर लगाया जा सकता है।
- त्वचा या आंखों में पीलापन पीलिया का संकेत हो सकता है, जिसका संबंध लिवर, पित्त की नली या कुछ दूसरी स्थितियों से हो सकता है।
- इसी तरह बहुत ज्यादा पीली त्वचा आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया में दिखाई दे सकती है।
- आंखों के आसपास लगातार सूजन किडनी से जुड़ी समस्या में देखी जा सकती है
- जबकि चेहरे का फूला हुआ दिखना अंडरएक्टिव थायरॉयड के लक्षणों में शामिल हो सकता है।
आंखों और त्वचा का पीला पड़ना
- आंखों का सफेद हिस्सा या त्वचा का पीला पड़ना जॉन्डिस का संकेत माना जाता है है। यह शरीर में बिलीरुबिन बढ़ने के कारण होता है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जिनमें हेपेटाइटिस, शराब से जुड़ी लिवर बीमारी, पित्त की पथरी और कुछ अन्य स्थितियां शामिल हैं। आंखों में पीलापन के साथ कई बार पेशाब का रंग गहरा और मल का रंग सामान्य से हल्का भी हो सकता है।
एनीमिया का कैसे पता लगाएं?
- अगर चेहरे या त्वचा की रंगत सामान्य से काफी फीकी या पीली नजर आने लगे और साथ में लगातार थकान, कमजोरी, सांस फूलने जैसी दिक्कत महसूस हो तो ये आयरन की कमी यानी एनीमिया की ओर इशारा हो सकता है। आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए जरूरी है और हीमोग्लोबिन ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है।
होंठ या चेहरा नीला पड़ना
- होंठ, जीभ या चेहरे का अचानक नीला पड़ना सायनोसिस कहलाता है। यह रक्त में ऑक्सीजन की कमी या रक्त संचार में समस्या का संकेत हो सकता है। फेफड़ों की बीमारी, वायुमार्ग में रुकावट, कुछ हृदय संबंधी समस्याएं और रक्त प्रवाह में रुकावट के कारण ये समस्याएं होती हैं।
पलकों पर पीले धब्बे या उभार
- आंखों की पलकों के आसपास छोटे, पीले या पीले-सफेद पैच जैंथेलाज्मा का संकेत हो सकते हैं, ये शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने के कारण होने वाली दिक्कत मानी जाती है।अगर आंखों के आसपास ऐसे पीले पैच दिखाई दें, तो डॉक्टर से सलाह लेकर लिपिड प्रोफाइल टेस्ट जरूर करा लेना चाहिए।
चेहरे में सूजन की दिक्कत
- चेहरे, होंठ या आंखों के आसपास सूजन होने के कई कारण हो सकते हैं। आमतौर पर एलर्जी, किसी दवा की प्रतिक्रिया को इसका कारण माना जाता है। अगर चेहरे की सूजन के साथ होंठ या जीभ सूजने लगे, सांस लेने में दिक्कत हो या निगलने में परेशानी हो, तो यह गंभीर एलर्जिक रिएक्शन का संकेत हो सकता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।