फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Healthy Habits: सुबह की पहली गलती पड़ सकती है भारी, खाली पेट इन चीजों से रहें दूर वरना बढ़ सकती है मु्श्किल

Sun, 09 Aug 2026 09:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 09 Aug 2026 09:00 AM IST
सार

सुबह का सबसे महत्वपूर्ण भोजन नाश्ता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, साबुत अनाज और अन्य पोषक तत्वों को शामिल करना लंबे समय तक पेट भरा रखने और संतुलित आहार का हिस्सा बनने में मदद कर सकता है। 

विज्ञापन
what foods to eat and avoid empty stomach in morning habits to follow for good health
पौष्टिक चीजों का करिए सेवन - फोटो : Freepik.com

सुबह उठने के बाद आप किस तरह की चीजें खाते-पीते हैं, इसका असर हमारी पूरी दिनचर्या पर पड़ता है। कुछ लोगों को आंख खुलते ही चाय या कॉफी चाहिए होती है तो कुछ लोग खाली पेट फल, ड्राई फ्रूट्स या कोई हेल्दी ड्रिंक लेना पसंद करते हैं। कई लोग रात के खाने और सुबह के नाश्ते के बीच लंबा अंतर होने के कारण सुबह उठते ही कुछ भी खाने-पीने से पहले यह सोचते हैं कि आखिर खाली पेट क्या लेना शरीर के लिए बेहतर है?



अगर आपके मन में इस सवाल को लेकर कंफ्यूजन है कि सुबह सबसे पहले क्या खाना चाहिए और क्या नहीं तो आप अकेले नहीं हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, रात में कई घंटे बिना भोजन के रहने के बाद सुबह शरीर को पानी और पोषक तत्वों की जरूरत होती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सुबह खाली पेट खाई गई हर हेल्दी चीज हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद होगी। इसलिए अपने सेहत और शरीर की स्थिति के आधार पर खान-पान का चयन करना चाहिए।

what foods to eat and avoid empty stomach in morning habits to follow for good health
सुबह के आहार पर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com

सुबह का भोजन सबसे जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पूरे दिन का सबसे महत्वपूर्ण आहार सुबह का नाश्ता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, साबुत अनाज और अन्य पोषक तत्वों को शामिल करना लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद कर सकता है। ओट्स और दलिया जैसे साबुत अनाज फाइबर के अच्छे स्रोत हैं। फाइबर पाचन स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है और भोजन के बाद ब्लड शुगर के बढ़ने की गति को कम कर सकता है।
 

  • फल भी सुबह के भोजन का हिस्सा हो सकते हैं। सेब और पपीते जैसे फल फाइबर तथा अन्य पोषक तत्व देते हैं।
  • इसी तरह भीगे बादाम खाने की सलाह भी काफी लोकप्रिय है। बादाम में स्वस्थ वसा, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। 


आइए कुछ प्वाइंट्स में समझ लेते हैं कि सुबह किन चीजों को खाना-पीना सही है और किन चीजों से परहेज करना चाहिए?

what foods to eat and avoid empty stomach in morning habits to follow for good health
खाली पेट पानी पीने के लाभ - फोटो : Adobe Stock
  • रातभर करीब 8-10 घंटे खाली पेट रहने के बाद सुबह पर्याप्त मात्रा में पानी पीना शरीर को हाइड्रेट करने के लिए सबसे जरूरी है। सुबह गुनगुना पानी पीना फायदेमंद माना जाता है।

 

  • सुबह भीगे बादाम खाना अच्छा है। बादाम में विटामिन ई, मैग्नीशियम, फाइबर, प्रोटीन और असंतृप्त वसा पाए जाते हैं। बादाम में मौजूद अनसेचुरेटेड फैट और फाइबर हृदय से लेकर ब्रेन हेल्थ के लिए अच्छा माने जाते हैं। 

 

  • पपीता और सेब फाइबर के अच्छे स्रोत हैं जिन्हें आप सुबह के नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। फाइबर मल त्याग को नियमित रखने और पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। फलों में विटामिन, मिनरल भी पाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
what foods to eat and avoid empty stomach in morning habits to follow for good health
आहार पर दें खास ध्यान - फोटो : Freepik.com
  • ओट्स और साबुत अनाज से बने दलिया में फाइबर होता है। ओट्स में मौजूद बीटा ग्लूकेन घुलनशील फाइबर है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है।

 

  • खाली पेट चाय-कॉफी पीने से बचना चाहिए। चाय और कॉफी में कैफीन होता है। कुछ लोगों में कैफीन पेट की परेशानी, हार्ट बर्न या एसिड रिफ्लक्स के लक्षणों को बढ़ा सकता है। 

 

  • सुबह के समय बहुत तला और मसालेदार भोजन लेने की बजाय हल्का, संतुलित भोजन पेट के लिए ज्यादा लाभकारी होता है।

 

  • सुबह खाली पेट मिठाई, मीठे पेय लेने से बचना चाहिए। इससे ब्लड ग्लूकोज तेजी से बढ़ता है और लंबे समय में डायबिटीज की समस्या हो सकती है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed