सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Health Tips: क्या आप भी 'बर्नआउट' का शिकार हैं? वर्कप्लेस के तनाव से बचने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 21 Jun 2025 12:42 PM IST
सार

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव होना बहुत आम बात है। ये तनाव बार बार होने लगे और लंबे समय तक होने लगे तो ये बर्नआउट में बदल जाता है। आइए इस लेख में इससे बचने के चार प्रमुख उपायों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
how to overcome from burnout Follow these simple steps to avoid workplace stress
बर्नआउट की समस्या - फोटो : Freepik.com

How to Overcome From Burnout : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और वर्कप्लेस पर बढ़ता काम का दबाव, ये दो ऐसी चुनौतियां हैं जो हमें लगातार घेरे रहती हैं। इसी के चलते, बहुत से लोग एक गंभीर समस्या का शिकार हो रहे हैं, जिसे हम 'बर्नआउट' कहते हैं। यह सिर्फ काम का थकान नहीं, बल्कि एक ऐसी मानसिक और शारीरिक थकावट की स्थिति है, जिसमें व्यक्ति खुद को पूरी तरह से खाली और निरुत्साहित महसूस करता है।



क्या होता है बर्नआउट?
बर्नआउट एक गंभीर मानसिक और शारीरिक थकावट की स्थिति है, जो लंबे समय तक काम के अत्यधिक दबाव या तनाव के कारण होती है। बर्नआउट के शिकार व्यक्ति को लगातार तनाव, अत्यधिक थकान और प्रेरणा की सकारात्मक उम्मीद की गहरी कमी महसूस होती है। यह स्थिति न सिर्फ हमारी कार्यक्षमता को प्रभावित करती है, बल्कि धीरे-धीरे हमारे मानसिक स्वास्थ्य और निजी रिश्तों को भी नुकसान पहुंचाने लगती है।

अगर आप भी खुद को लगातार थका हुआ, निराश और अपने काम से कटा हुआ महसूस कर रहे हैं, तो यह समझना जरूरी है कि यह बर्नआउट के संकेत हो सकते हैं। ज्यादातर यह समस्या आपके कार्यस्थल पर काम के दबाव की वजह से होता है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए कुछ आसान उपाय अपनाकर बर्नआउट से बच सकते हैं। आइए इस लेख में इससे बचने के उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Trending Videos
how to overcome from burnout Follow these simple steps to avoid workplace stress
ब्रेक लें - फोटो : Adobe Stock

समय प्रबंधन और ब्रेक लें
बर्नआउट का एक बड़ा कारण है अनियोजित कार्य और लगातार काम करना है। इससे बचने का तरीका बहुत सरल है कि आप अपने दिन की शुरुआत प्राथमिकताओं की सूची बनाकर करें। हर 60-90 मिनट में 5-10 मिनट का ब्रेक लें, जिसमें गहरी सांस लें, टहलें, या पानी पिएं। पोमोडोरो तकनीक (25 मिनट काम, 5 मिनट ब्रेक) समय प्रबंधन में मदद करती है। इससे दिमाग हल्का रहता है और तनाव को कम करता है।


ये भी पढ़ें- Health Tips: तेज धूप और गर्मी में बीमार होने से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान, ऐसे रखें शरीर को हाइड्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
how to overcome from burnout Follow these simple steps to avoid workplace stress
वर्क-लाइफ बैलेंस बनाएं - फोटो : freepik.com

वर्क-लाइफ बैलेंस बनाएं
वर्कप्लेस का तनाव तब बढ़ता है, जब निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन बिगड़ जाता है। ऑफिस का काम घर न लाएं और निजी समय में परिवार व दोस्तों के साथ समय बिताएं। ऑफिस के बाद डिजिटल डिटॉक्स अपनाएं, यानी मोबाइल और ईमेल से दूरी बनाएं। इस समय में अपने पंसंदीदा काम करें जैसे पेंटिंग, बागवानी, या किताब पढ़ना तनाव को कम करते हैं।


ये भी पढ़ें- Health Alert: अच्छी सेहत चाहते हैं तो कार्ब्स नहीं, भोजन में इस चीज की कम करिए मात्रा, कई बीमारियां होंगी दूर
how to overcome from burnout Follow these simple steps to avoid workplace stress
शारीरिक गतिविधि - फोटो : Adobe Stock

शारीरिक गतिविधि और नींद
नियमित व्यायाम, जैसे योग, सैर, या जिम, तनाव हार्मोन कोर्टिसोल को कम करता है और एंडोर्फिन (खुशी का हार्मोन) को बढ़ाता है। रोजाना 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि बर्नआउट से बचाने में मदद करती है। साथ ही, 7-8 घंटे की गहरी नींद जरूरी है। सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें और गुनगुना पानी पीने की आदत डालें।


ये भी पढ़ें- Iron Deficiency: आयरन की कमी में बस आयरन वाली चीजें खाने से नहीं चलेगा काम, बिना इस उपाय के सारी मेहनत हो जाएगी बेकार
विज्ञापन
how to overcome from burnout Follow these simple steps to avoid workplace stress
स्ट्रेस - फोटो : Adobe stock photos

माइंडफुलनेस और सहायता लें
माइंडफुलनेस तकनीक, जैसे ध्यान, प्राणायाम, या गहरी सांस लेना, दिमाग को शांत रखता है। रोजाना 10 मिनट का ध्यान तनाव को कम करता है। अगर बर्नआउट के लक्षण जैसे चिड़चिड़ापन, उदासी, या थकान बढ़े, तो सहकर्मियों, बॉस, या परिवार से खुलकर बात करें। जरूरत पड़ने पर मनोवैज्ञानिक या काउंसलर की सलाह लें। वर्कप्लेस में तनाव की बात को छिपाने के बजाय समाधान खोजें।


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed