फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गिलोय रस से केवल इम्यूनिटी ही नहीं सेहत को होते हैं और भी फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान

Fri, 18 Sep 2020 07:34 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 18 Sep 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
immunity booster giloy amazing benefits to cure other diseases
गिलोए पाउडर - फोटो : Facebook/Khandelwal Trade Center

कोरोना से बचने के लिए कई बार बताया गया कि इम्यूनिटी को बढाएं। ऐसे में सभी ने सारे तरीके की औषधियों का सेवन किया होगा। जिसमे गिलोय का रस भी शामिल है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गिलोय के रस का सेवन केवल इम्यूनिटी बढाने के लिए ही नहीं बल्कि दूसरी बीमारियों को भी दूर भगाने में मदद करता है। तो चलिए जानें गिलोय रस को पीने के और क्या-क्या फायदे हैं। 

immunity booster giloy amazing benefits to cure other diseases
giloy

कई सारी रिसर्च में इस बात का दावा किया गया है कि गिलोय रस का सेवन शरीर में होने वाली ऐंठन और अकड़न में फायदा पहुंचाता है। कई बार मेडिकल ट्रीटमेंट के बाद मरीज को शरीर में अकड़न महसूस होती है। इस स्थिति में गिलोय का रस फायदेमंद है। 

immunity booster giloy amazing benefits to cure other diseases
घुटनों का दर्द - फोटो : pixabay
गठिया के लिए रामबाण

आजकल बुजुर्गों के साथ ही युवाओं को भी गठिया और जोड़ों के दर्द की शिकायत रहने लगी है। इसके लिए डॉक्टर कई बार हेल्दी खानपान और जीवनशैली अपनाने के लिए कहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गिलोय के रस का सेवन गठिया को कम करने में मदद करता है। इसमें एंटी आर्थराइटिस गुण होते हैं जो दर्द को दूर भगाने में मदद करता है। घर में रह रहें बुजुर्गों को गिलोय के रस का सेवन लगातार कराने से उनकी गठिया की समस्या भी खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
immunity booster giloy amazing benefits to cure other diseases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गिलोय में मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण जहां शरीर में किसी भी तरह के बैक्टीरिया को घुसने से रोकता है। जिसकी वजह से संक्रामक बीमारियों का खतरा कम होता है। वहीं गिलोय घाव को भरने और सूखने में भी मदद करता है। इसका कारण गिलोय का एंटीमाइक्रोबियल गुण ही है। 

विज्ञापन
immunity booster giloy amazing benefits to cure other diseases
प्रतीकात्मक तस्वीर

आपको जानकर हैरानी होगी कि गिलोय के रस का सेवन डायबिटीज के मरीज भी आाराम से कर सकते हैं। इसे पीने से ब्लड में शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता है और डायबिटीज की समस्या को बढ़ने से रोकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed