{"_id":"5f6c75f18ebc3e02d0270911","slug":"include-these-protein-rich-and-delicious-foods-for-breakfast","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रोटीन और स्वाद से भरपूर इन चीजों को करें अपने नाश्ते में शामिल","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
प्रोटीन और स्वाद से भरपूर इन चीजों को करें अपने नाश्ते में शामिल
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास सही से इतना समय भी नहीं होता है कि वे आराम से बैठकर भोजन कर सकें। इसी कारण से अक्सर लोग सुबह का नाश्ता या तो सही से नहीं करते या फिर स्किप कर देते हैं। लेकिन सुबह का नाश्ता न करना स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी सही नहीं रहता है। ब्रेकफास्ट हमारे शरीर को पोषण के साथ दिन में काम काम करने का एनर्जी देता है। इसलिए पूरे दिन के खाने में नाश्ता हमारी डाइट का सबसे अहम हिस्सा होता है। इसलिए सुबह का नाश्ता कभी भी नहीं छोड़ना चाहिए। ये भी ध्यान रखना चाहिए का नाश्ता पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए। तो आज जानेंगे कुछ ऐसी चीजों के बारें में जो स्वादिष्ट होने के साथ प्रोटीन से भरपूर हैं...
2 of 5
egg
- फोटो : pixabay
अंडा में बहुत सारा प्रोटीन होता है। प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए ज्यादातर लोग अंडा खाते हैं। अंडे की कई रेसिपी स्वाद में तो अच्छी होती ही हैं इन्हें बनाने में भी समय नहीं लगता है। आप स्क्रम्बल एग (अंडे की भुर्जी) या फिर अंडे को उबाल कर मसाला डालकर खा सकते हैं। इसे सुबह को बनाने में भी कोई परेशानी नहीं होगी और आपका नाश्ता भी हेल्दी हो जाएगा। इसे और भी हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें सब्जियां डालकर भी बना सकती हैं।
3 of 5
ओट्स फाइबर से भरपूर होते हैं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
ओट्स मील सुबह को लिए एक बहुत अच्छा विकल्प है इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। ओट्स की इडली बनाकर ले सकते हैं, ये सुपाच्य और प्रोटीन से भरपूर होती हैं। इडली बनाने के लिए उड़द दाल, चना दाल, दही, ओट्स और कुछ सब्जियों का उपयोग करें। इससे ये स्वादिष्ट तो बनेगी ही साथ ही हेल्दी भी रहेगी। इससे आपका वजन भी नियंत्रण में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोयाबीन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : SOCIAL MEDIA
सोया एक प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ है। आप सूजी में कटी हुई सब्जियां और सोयाबीन डालकर उत्तम तैयार कर सकती हैं। जिससे आपका पेट भी फुल हो जाएगा और आपको जरुरी पोषक तत्व भी प्राप्त होंगे। इसको बनाने में भी ज्यादा टाइम नहीं लगता है।
विज्ञापन
5 of 5
सेब की खीर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
अगर आप चाहते हैं कि सुबह को कुछ मीठा खाएं, लेकिन हेल्दी भी हो तो आप सेब की खीर या फिर लौकी की खीर को ट्राई कर सकती हैं। सेब की खीर को अलग-अलग फ्लेवर में भी बना सकती हैं। ये एक अच्छा विकल्प है। लौकी को वैसे को कोई नहीं खाना चाहता है लेकिन गर्मागरम लौकी की खीर बहुत स्वादिष्ट लगती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।