सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: आंतों में सूजन के बढ़ रहे हैं मामले, ये है इसका सबसे बड़ा कारण; कहीं आप भी न हो जाएं शिकार?

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 15 Jun 2025 05:27 PM IST
सार

आजकल की बदलती जीवनशैली और खानपान की गड़बड़ आदतों के कारण आंतों में सूजन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, इसे इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज (आईबीडी) के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं कि इसका कारण क्या है?

विज्ञापन
inflammatory bowel disease Intestinal Inflammation Rising Junk and processed food Side Effects
आंतों की समस्याएं - फोटो : Freepik.com

Inflammatory Bowel Disease: पाचन तंत्र और आंतों से संबंधित समस्याओं के मामले सभी उम्र के लोगों में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। युवा आबादी भी इसका शिकार हो रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि गड़बड़ होता खान-पान और खराब लाइफस्टाइल के कारण आंतों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। विशेषतौर पर फास्ट-जंक फूड्स का बढ़ता चलन इसका बड़ा कारण माना जा रहा है। अस्पतालों में आंतों की सूजन की समस्या वाले रोगियों की संख्या में भी वृद्धि हुई है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आजकल की बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों के कारण आंतों में सूजन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, इसे इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज (आईबीडी) के नाम से भी जाना जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी एक प्रमुख वजह है फास्ट फूड और प्रोसेस्ड फूड का अधिक सेवन है। 

कम उम्र से ही जो बच्चे इस प्रकार के गड़बड़ खान-पान की आदत बना लेते हैं उनमें आंतों से संबंधित समस्याओं के मामले काफी बढ़ जाते हैं।

Trending Videos
inflammatory bowel disease Intestinal Inflammation Rising Junk and processed food Side Effects
खान-पान में गड़बड़ी - फोटो : Freepik.com

फास्ट-जंक फूड्स बढ़ा रहे हैं पेट की दिक्कतें

फास्ट-जंक फूड्स भले ही आजकल लोगों की पसंद हो पर इसके साइड-इफेक्ट्स काफी गंभीर हो सकते हैं। अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड में फाइबर की कमी होती है जिससे आंतों की सफाई और पाचन सही नहीं होता। इसके अलावा फास्ट फूड में इस्तेमाल होने वाले रसायन आंतों की म्यूकोसा (सुरक्षात्मक परत) को नुकसान पहुंचाने लगते हैं, जिससे सूजन की दिक्कत काफी बढ़ जाती है।

फास्ट-जंक फूड्स से सेहत को होने वाले नुकसान का एक बड़ा कारण इसमें मौजूद ट्रांस फैट और हाई शुगर भी है। ये दोनों सूजन को बढ़ावा देते हैं और 'गट माइक्रोबायोम' (आंतों के गु़ बैक्टीरिया) को असंतुलित करते हैं, जिसका असर लंबे समय तक पाचन की समस्याओं को बढ़ाने वाला हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
inflammatory bowel disease Intestinal Inflammation Rising Junk and processed food Side Effects
पाचन तंत्र की बढ़ती समस्या - फोटो : adobe stock images

कहीं आपके भी नहीं हो गई है आंतों में सूजन?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, आंतों में सूजन की समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है। इसके लक्षणों को पहचानना जरूरी है ताकि आप गंभीर समस्या से बचाव कर सकें। लगातार पेट में दर्द और ऐंठन रहती है, डायरिया या कब्ज की समस्या बनी रहती है तो सावधान हो जाएं। 

आंत में सूजन और अन्य समस्याओं के कारण वजन तेजी से घटने या बढ़ने, थकान और एनर्जी की कमी, इम्यून सिस्टम कमजोर होने जैसी दिक्कतें भी देखी जाती रही हैं। आईबीडी का अगर समय पर इलाज न कराया जाए तो इसके कारण कोलन कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है।

inflammatory bowel disease Intestinal Inflammation Rising Junk and processed food Side Effects
पाचन विकारों से आप भी तो नहीं हैं परेशान? - फोटो : Freepik.com

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हम जो कुछ भी खाते हैं, उसका असर हमारी आंतों और पाचन तंत्र पर पड़ता है। फास्ट फूड सिर्फ पेट नहीं, इम्यून सिस्टम, दिमाग और दिल सबको नुकसान पहुंचाते हैं, इसलिए इनसे दूरी बनाना जरूरी है। आंतों को स्वस्थ रखने वाले उपाय भी निरंतर करते रहना चाहिए।

विज्ञापन
inflammatory bowel disease Intestinal Inflammation Rising Junk and processed food Side Effects
आहार में करें सुधार - फोटो : Freepik.com

आंतों को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?

  • प्रोसेस्ड-जंक फूड का सेवन कम करें।
  • फाइबर युक्त आहार जैसे फल, सब्जियां, साबुत अनाज अधिक खाएं।
  • गट बैक्टीरिया को बढ़ाने के लिए प्रोबायोटिक्स जैसे दही का सेवन करें।
  • शरीर को हाइड्रेशन का विशेष ध्यान रखें, खूब पानी पिएं।
  • इन उपायों के साथ नियमित रूप से व्यायाम करें। ये पाचन स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है।




------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed