{"_id":"609292883b8dbb3b14318af4","slug":"is-dexamethasone-better-than-remdesivir-know-all-about-dexamethasone-for-covid-treatment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोविड- 19 के गंभीर रोगियों के इलाज में रेमडिसिविर से ज्यादा कारगर है यह इंजेक्शन, सिर्फ दस रुपये है कीमत","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोविड- 19 के गंभीर रोगियों के इलाज में रेमडिसिविर से ज्यादा कारगर है यह इंजेक्शन, सिर्फ दस रुपये है कीमत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तेजस्वी मेहता
Updated Thu, 06 May 2021 12:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 16
एम्स के द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में इसकी चर्चा हुई है
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Medically Reviewed by Dr. Sanjeev kumar
डॉ संजीव कुमार, कार्डियोलॉजिस्ट
सनशाइन हॉस्पिटल, हैदराबाद
डिग्री- एमडी, डीएम कार्डियोलॉजी
अनुभव- 24 वर्ष
कोरोना की दूसरी और बेहद संक्रामक लहर में रेमडिसिविर नाम का इंजेक्शन बेहद चर्चा में है। एक तरफ जहां देश में अलग-अलग जगहों पर इसकी कालाबाजारी हो रही है वहीं दूसरी तरफ कई मामले ऐसे भी देखने में आए हैं जहां रेमडिसिविर के उपयोग से कई सारे दुष्परिणाम नजर आए हैं, जिसमें खून के थक्के जम जाना, हार्ट अटैक आना शामिल है। रेमडिसिविर के अलावा डेक्सामिथासोन नामक एक इंजेक्शन और है जो कि रेमडिसिविर से बेहतर है और इसकी कीमत भी महज दस रुपये है। फिलहाल इसके बारे में लोगों को जानकारी का अभाव है लेकिन चिकित्सक पहले भी इसका सुझाव दे चुके हैं, खासतौर पर एम्स के द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में इसकी चर्चा हुई है और हैदराबाद के एक चिकित्सक द्वारा बनाए गए वीडियो में भी इसका जिक्र हुआ है। आइए जानते हैं मात्र दस रूपये में मिलने वाला यह इंजेक्शन किस तरह असरकारक है और कार्डियोलॉजिस्ट डॉ संजीव कुमार ने अपने वायरल वीडियो में इसके विषय में कह दी है कौनसी बातें।
2 of 16
60,000 मरीजों पर किए गए शोध का कोई अर्थ नहीं निकला
- फोटो : Social media
रेमडिसिविर से नहीं बचती है मरीज की जान
डॉ संजीव बताते हैं कि अमेरिका, चीन और रेमडिसिविर बनाने वाली कंपनी ने स्वयं दवा पर शोध किया है। कोरोना के 60,000 मरीजों पर किए गए शोध का कोई अर्थ नहीं निकला क्योंकि इंजेक्शन अपने ट्रायल्स में फेल हो गया। कंपनी ने यह स्पष्ट किया कि यह दवा मरीज की जान नहीं बचा सकती लेकिन रेमडिसिविर यदि मरीज को कोरोना के शुरुआती दिनों में ही दे दिया जाए तो वो जल्दी ठीक हो सकता है।
3 of 16
यह काम तो अन्य दवाएं भी कर सकती हैं
- फोटो : Social media
निरर्थक है रेमडिसिविर का प्रयोग
डॉ संजीव का कहना है कि एक ऐसा मरीज जिसकी स्थिति बहुत ज्यादा गंभीर न हो यदि उसे यह कहकर इंजेक्शन लगाया जाए कि आगे चलकर उसकी स्थिति और भी बिगड़ सकती है पर यदि वो रेमडिसिविर लगवा ले तो वायरस नियंत्रण में आ सकता है या वो जल्दी ठीक हो सकता है तो ये तो व्यर्थ है क्योंकि यह काम तो अन्य दवाएं भी कर सकती हैं इसके लिए रेमडिसिविर के 35,000 रुपये देने का क्या अर्थ है?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 16
डेक्सामिथासोन पर ट्रायल्स हो चुके हैं
- फोटो : Social media
डेक्सामिथासोन बचा सकता है जान
डॉ संजीव बताते हैं कि इंफ्लेमेशन को कम करने में सीरॉइड लाभकारी होते हैं। यह मरीज की जान बचा सकते हैं। डेक्सामिथासोन पर ट्रायल्स हो चुके हैं। यह मात्र 10 रुपये में उपलब्ध है। इसके पीछे कारण यह है कि यह जीवन रक्षक आवश्यक ड्रग की सूची में शामिल है। इनकी न कालाबाजारी होती है, न इन्हें अधिक दाम में बेचा जा सकता है, न ही इनकी विज्ञापन होता है क्योंकि 5 रुपये में यह बनता है और 10 रुपये में बिक जाता है। कंपनी को इससे कोई व्यक्तिगत लाभ नहीं होता है।
विज्ञापन
5 of 16
परिणाम विपरीत ही निकले
- फोटो : PTI
लो रिस्क ट्रायल्स में भी हुआ फेल रेमडिसिविर
डॉ संजीव कहते हैं कि अमेरिका द्वारा किए गए हाई-रिस्क ट्रायल्स में जब रेमडिसिविर फेल हो गया तो लो-रिस्क मामलों पर उसका ट्रायल लिया गया जिसमें भी परिणाम विपरीत ही निकले, उसके बावजूद जानकारी के अभाव में लोग इतने महंगे इंजेक्शन के पीछे भाग रहे हैं सिर्फ इसलिए कि डब्ल्यूएचओ ने इसके उपयोग के लिए आज्ञा दी है जबकि रेमडिसिविर जीवन रक्षक आवश्यक ड्रग की सूची में भी अबतक शामिल नहीं किया गया है जिस वजह से इसका इतना दाम आज मरीजों को चुकाना पड़ रहा है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।