सब्सक्राइब करें

Shower Tips: क्या खाने के तुरंत बाद नहाना सही है? जानें खाने और नहाने के बीच कितना गैप होना चाहिए

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 17 Jun 2025 11:00 AM IST
सार

अक्सर कुछ लोगों को भोजन के बाद नहाने की आदत होती है। असल में यह आदत आपके पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं, साथ ही ये भी जानेंगे कि भोजन के बाद नहाने में कितना अंतराल होना चाहिए।

विज्ञापन
Is it right to take a bath immediately after eating Know how much gap should there be between eating and bath
पौष्टिक खानपान - फोटो : Adobe

Shower Tips: खाने के बाद तुरंत नहाना, यह आदत भले ही कुछ लोगों को ताजगी देती हो, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसका हमारी सेहत पर क्या असर पड़ता है? अक्सर घरों में बड़े-बुजुर्ग खाने के तुरंत बाद नहाने से मना करते हैं, और इसके पीछे कोई अंधविश्वास नहीं, बल्कि गहरा वैज्ञानिक कारण है। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान में भी खाने के तुरंत बाद नहाने से मना किया जाता है।



जब हम भोजन करते हैं, तो हमारे शरीर का रक्त प्रवाह पाचन क्रिया में मदद करने के लिए पेट और आंतों की ओर बढ़ता है। इस दौरान पाचन सक्रिय होता है, जो भोजन को तोड़ने और पोषक तत्वों को अवशोषित करने के लिए महत्वपूर्ण है। लेकिन, खाने के तुरंत बाद नहाने से शरीर का तापमान बदलता है और रक्त प्रवाह शरीर के बाहरी हिस्सों, जैसे त्वचा और मांसपेशियों, की ओर मुड़ जाता है। 

Trending Videos
Is it right to take a bath immediately after eating Know how much gap should there be between eating and bath
पेट की समस्या - फोटो : Adobe Stock

इससे पाचन प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है, जिससे अपच, गैस, पेट फूलना और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह आदत लंबे समय में पाचन शक्ति को कमजोर कर सकती है। ऐसे में अक्सर लोगों के दिमाग में सवाल आता है कि अगर भोजन के बाद नहाना हो तो कम से कम कितने देर का गैप होना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

ये भी पढ़ें- Nervous System: तंत्रिका तंत्र की समस्याओं के क्या कारण हैं? नर्वस सिस्टम को कैसे स्वस्थ रखें, डॉक्टर से जानिए

विज्ञापन
विज्ञापन
Is it right to take a bath immediately after eating Know how much gap should there be between eating and bath
पाचन तंत्र - फोटो : Freepik.com

नहाकर खाने के बीच अंतराल 
सबसे पहले ये बात समझना जरूरी है कि खाने और नहाने के बीच टाइम गैप की बात करते हैं तो ये बात पहले नहाने की और उसके बाद खाने की होती है। ऐसे में विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि कम से कम आधे घंटे से एक घंटे का अंतराल रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Heart Attack: दुकान में बैठे-बैठे हार्ट से व्यापारी की मौत; विशेषज्ञों ने कहा ये काम कर लें तो आप रह सकते हैं सुरक्षित

Is it right to take a bath immediately after eating Know how much gap should there be between eating and bath
पाचन तंत्र - फोटो : Freepik.com

भोजन के बाद नहाने के बीच अंतराल
आयुर्वेद के अनुसार, खाने के बाद शरीर का रक्त संचार पेट की ओर केंद्रित होता है ताकि भोजन पच सके। ठंडे पानी से नहाने पर तापमान कम होता है और रक्त प्रवाह शरीर के बाहरी हिस्सों, जैसे त्वचा और मांसपेशियों, की ओर मुड़ जाता है, जिससे पाचन बाधित होता है। आधुनिक विज्ञान भी बताता है कि तुरंत नहाने से पाचन एंजाइम्स की गतिविधि धीमी पड़ सकती है। इससे पेट में भारीपन, गैस और थकान हो सकती है।

विज्ञापन
Is it right to take a bath immediately after eating Know how much gap should there be between eating and bath
स्वस्थ आहार का करें सेवन - फोटो : Freepik.com

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, खाने के बाद नहाने के लिए कम से कम 2-3 घंटे का अंतराल होना चाहिए। इससे आपकी पाचन प्रक्रिया प्रभावित नहीं होती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि नहाकर भोजन करने के कई फायदे होते हैं, इसलिए कोशिश करें कि नहाने के बाद ही भोजन करें।
 

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed