सब्सक्राइब करें

Children Height Growth: नहीं बढ़ रही बच्चों की हाइट? कहीं डाइट में मिस तो नहीं कर रहे हैं ये विटामिन

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 30 Jan 2025 09:58 AM IST
सार

Deficiency in Vitamin D: शरीर की हाइट अच्छी होना, न सिर्फ आपके अच्छे लुक के लिए जरूरी है, बल्कि इसे शरीर की सेहत और फिटनेस दोनों के लिए भी जरूरी माना जाता है। हालांकि बड़ी संख्या में लोग कम हाइट की समस्या से परेशान देखे जाते हैं।

विज्ञापन
Is the height of children not increasing Are you missing these vitamins in their diet
क्यों छोटी रह जाती है बच्चों की हाइट? - फोटो : इंस्टाग्राम

lack of Vitamin D: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में भी माता-पिता अपने बच्चे का ध्यान रखने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। पढ़ाई-लिखाई से लेकर खानपान तक, हर छोटी बड़ी चीज का ख्याल रखते हैं। हालांकि, इन सब के बाद भी अगर बच्चे की हाइट नहीं बढ़ती है तो वह इसे लेकर परेशान हो जाते हैं और घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करने लगते हैं। शरीर की हाइट अच्छी होना, न सिर्फ आपके अच्छे लुक के लिए जरूरी है, बल्कि इसे शरीर की सेहत और फिटनेस दोनों के लिए भी जरूरी माना जाता है। हालांकि बड़ी संख्या में लोग कम हाइट की समस्या से परेशान देखे जाते हैं। आमतौर पर इस समस्या के लिए कुछ हार्मोन्स के अलावा की कमी को प्रमुख कारण माना जा सकता है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि किस विटामिन की कमी की वजह से बच्चों की हाइट नहीं बढ़ती है। आइए जानते हैं।

Trending Videos
Is the height of children not increasing Are you missing these vitamins in their diet
क्यों छोटी रह जाती है बच्चों की हाइट? - फोटो : इंस्टाग्राम

किस वजह से रुक जाती है बच्चों की हाइट
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि हाइट कम होने के लिए ग्रोथ हार्मोन की कमी (जीएचडी) को प्रमुख माना जाता है। यही नहीं, विटामिन डी कम लेवल और स्टंटिंग के बीच एक संबंध है। विटामिन डी हड्डियों को मजबूत करती है और इसके विकास में भी काफी आवश्यक होती है। ऐसे में अगर शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए तो यह सीधे हाइट पर असर डालती है। विटामिन डी बच्चों की हाइट और हड्डियों के विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Is the height of children not increasing Are you missing these vitamins in their diet
क्यों छोटी रह जाती है बच्चों की हाइट? - फोटो : इंस्टाग्राम
विटामिन डी की कमी से कैसे पडता है हाइट पर असर

विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और लंबाई बढ़ाने में बाधा उत्पन्न करती हैं।
10 एमएल से कम की विटामिन की कमी से लंबाई में 0.6 सेमी प्रति साल कम बढ़ती है।
Is the height of children not increasing Are you missing these vitamins in their diet
क्यों छोटी रह जाती है बच्चों की हाइट? - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या है विटामिन डी की कमी के लक्षण

हड्डियों में दर्द
जल्दी थकान महसूस होना
बालों का झड़ना
नींद आने में दिक्कत
हमेशा गुस्सा आना
विज्ञापन
Is the height of children not increasing Are you missing these vitamins in their diet
क्यों छोटी रह जाती है बच्चों की हाइट? - फोटो : इंस्टाग्राम
 विटामिन डी की कमी को कैसे करें पूरा?

इसके लिए आपको सुबह सवेरे धूप सेंकनी चाहिए
अंडे के अंदर का पीला वाला पार्ट खाना चाहिए
खट्टे फल जैसे की संतरा आदि खाना चाहिए

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed